किसानों को भा रही मूंगफली की ये किस्म, 110 दिनों में 25 क्विंटल पैदावार.. जानें कैसे मिलेंगे बीज

मूंगफली DH-256 ऐसी किस्म है जो मात्र 110 से 115 दिनों के अंदर ही किसानों को 25 क्विंटल तक पैदावार देती है. इसकी खासियत है कि यह पछेती पत्ती धब्बा, स्पोडोप्टेरा और थ्रिप्स जैसे रोगों और कीटों के प्रति सहनशील है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 27 Jul, 2025 | 09:55 PM

मूंगफली एक व्यावसायिक फसल है जिसकी खेती से किसानों को अच्छा फायदा होता है. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आबादी होने के कारण यहां के बाजार में मूंगफली की मांग सालभर बनी रहती है. किसान भी इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. लेकिन मूंगफली की फसल से अच्छी उपज और कमाई करने के लिए जरूरी है कि किसान इसकी अच्छी और उन्नत क्वालिटी वाली किस्मों का चुनाव करें. मूंगफली की ऐसी ही एक उन्नत किस्म है मूंगफली डीएच-256 (Groundnut DH-256)जो कि बुवाई के 110 दिनों के भीतर ही किसानों को 25 क्विंटल तक पैदावार देने कीक्षमता रखते हैं. ऐसे में अगर किसान खरीफ सीजन में मूंगफली की खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं को इस किस्म का चुनाव करना बेहतर होगा.

यहां से खरीदें बीज

आज के समय में किसान आमदनी के लिए केवल पारंपरिक फसलों की खेती पर ही निर्भर नहीं रहता है बल्कि व्यावसायिक खेती की तरफ अपना रुख करता है. किसान ऐसी बहुत सी व्यावसायिक फसलों का चुनाव करते हैं जिनकी खेती उनके लिए फायदे का सौदा साबित होती हैं. सरकार भी किसानों को व्यावसायिक खेती करने में मदद करने के साथ-साथ प्रोत्साहित भी करती है. इसी कड़ी में किसानों की सहूलियत के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) इन फसलों के बीज खुले बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध कराता है.

मूंगफली DH-256 के TL के 10 किलोग्राम बीज का पैकेट खुले बाजार में 1750 रुपये में उपलब्ध है जबकि बीज निगम यही पैकेट मात्र 1425 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. यानी बाजार से 325 रुपये सस्ता. किसान चाहें तो घर बैठे आसानी से इसके बीज ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं.

National Seed Corporation

NSC से सस्ते में खरीदें बीज

ऑनलाइन करें ऑर्डर

  • किसानों को मूंगफली DH-256 के TL बीज को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट ONDC के तहत mystore.in पर क्लिक करना होगा.
  • ऊपर दिए गए लिंक से आप सीधे वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे.
  • आपकी स्क्रीन पर मूंगफली DH-256 के TL बीज को खरीदने का ऑप्शन आएगा.
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पैकेट की संख्या का चुनाव कर ‘Add to Cart’ पर क्लिक करें.
  • अगली स्क्रीन पर आपको चेकआउट ‘Checkout’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • इस ओटीपी को देने के बाद आपको अपना पता (Address) देना होगा, जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाएगा.

25 क्विंटल तक मिलेगी पैदावार

मूंगफली DH-256 ऐसी किस्म है जो मात्र 110 से 115 दिनों के अंदर ही किसानों को 25 क्विंटल तक पैदावार देती है. इसकी खासियत है कि यह पछेती पत्ती धब्बा, स्पोडोप्टेरा और थ्रिप्स जैसे रोगों और कीटों के प्रति सहनशील है. इस कारण से इसकी फसल पर किसानों को ज्यादा कीटनाशकों या केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है. इस किस्म की एक और खासियत है कि इस किस्म के दाने बड़े और चमकदार होते हैं, जिससे बाजार में इसकी अच्छी मांग होती है और किसानों को बाजार में अपनी उपज का अच्छा और सही दाम भी मिलता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Jul, 2025 | 09:55 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cm Bhajanlal Sharma Statement On Farmers Creates Ruckus Leaders Call It Insult Apologize Or Agitation Intensify

CM भजनलाल शर्मा के किसानों पर बयान से बवाल… नेताओं ने कहा अपमान, माफी मांगो वरना आंदोलन होगा तेज

Rashtriya Krashi Mela Last Day Events Witness By 4000 Farmers Nitin Gadkari And Shivraj Singh To Share Key Principles With Farmers In National Agriculture Manthan

राष्ट्रीय कृषि मंथन में जुटेंगे देशभर के 4 हजार किसान, किसानों को मूल मंत्र देंगे नितिन गड़करी और शिवराज सिंह   

Cm Mohan Big Gift To Farmers Wheat Procurement Begins At 61 Centers Msp Plus Bonus Boost Earnings

CM मोहन की किसानों को बड़ी सौगात.. 61 केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू, MSP के साथ बोनस से बढ़ेगी कमाई

Under Pm Surya Ghar Yojana Rooftops Become Source Income Electricity Bills Halved And Thousands Rupees Saved Every Month

PM सूर्य घर योजना से छत बनेगी कमाई का जरिया, बिजली बिल होगा आधा और हर महीने बचेंगे हजारों रुपये

Shivraj Singh Launched Soil Mobile App For Scientific Farming And Announce To Establish Custom Hiring Centers And Agriculture Machine Banks

वैज्ञानिक खेती के लिए सॉइल मोबाइल ऐप लॉन्च, कस्टम हायरिंग सेंटर और मशीन बैंक बनाने की घोषणा

Shivraj Singh Told Kisan India Government Will Conserve Traditional Seeds And Announced Establishment Of Seed Villages Across Country

शिवराज सिंह ने किसान इंडिया को बताया- पारंपरिक बीजों का संरक्षण करेगी सरकार, बीज ग्राम बनाने का ऐलान