किसानों के बीच लोकप्रिय है मूली की ये बेहतरीन किस्म, मात्र 55 दिनों में हो जाती है तैयार

मूली काशी हंस की फसल बुवाई के करीब 50 से 55 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. ये मूली की अन्य किस्मों के मुकाबले ज्यादा पैदावार देती है और कटाई के कुछ दिन बाद तक भी इसकी ताजगी बनी रहती है, जिसके कारण किसानों को बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 30 Aug, 2025 | 01:45 PM

रबी सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली और इसी के साथ बाजार में सर्दियों में खाई जाने वाली सब्जियों की मांग बढ़  जाएगी. यही कारण है कि आज के समय में किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ मौसमी और ज्यादा मांग वाली सब्जियों की खेती करने लगे हैं. इसस न केवल किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है बल्कि कमाई भी अच्छी होती है. इन फसलों में से एक है मूली. मूली में मौजूद पोषक तत्वों के कारण बाजार में इसकी मांग ज्यादा होती है. वैसे तो मूली एक रबी फसल है लेकिन इसकी खेती किसान सालभर करते हैं. बाजार में भारी मांग के कारण किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं. मूली की ऐसी ही एक उन्नत किस्म है मूली-काशी हंस (Radish -Kashi Hans). इस किस्म की खासियत है कि ये एक जल्दी पकने वाली फसल है. किसान चाहें तो इसके बीज ऑनलाइन मंगवा सकते हैं.

मूली काशी हंस की खासियत

मूली की ये किस्म किसानों के बीच लोकप्रिय हुई एक हाइब्रिड किस्म है, जिसे भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) , काशी द्वारा विकसित किया गया है. बता दें कि, विशेष रूप से मूली की ये किस्म किसानों के बीच अपनी उन्नत क्वालिटी और कम समय में तैयार होने के कारण पसंद की जाती है. इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत है कि ये मूली की अन्य किस्मों के मुकाबले ज्यादा पैदावार देती है और कटाई के कुछ दिन बाद तक भी इसकी ताजगी बनी रहती है, जिसके कारण किसानों को बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है. इसकी एक खासियत ये भी है कि किचेन गार्डन का शौक रखने वाले लोग भी इसे आसानी से उगा सकते हैं.

ऑनलाइन मंगवाएं बीज

  • किसानों को मूली काशी हंस के बीजों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट ONDC के तहत mystore.in पर क्लिक करना होगा.
  • ऊपर दिए गए लिंक से आप सीधे वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे.
  • आपकी स्क्रीन पर मूली काशी हंस के बीज को खरीदने का ऑप्शन आएगा.
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पैकेट की संख्या का चुनाव कर ‘Add to Cart’ पर क्लिक करें.
  • अगली स्क्रीन पर आपको चेकआउट ‘Checkout’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना रजिसटर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • इस ओटीपी को देने के बाद आपको अपना पता (Address) देना होगा, जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाएगा.
National Seed Corporation

NSC से सस्ते में खरीदें बीज

राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) मूली काशी हंस के 100 ग्राम बीज का पैकेट 32 फीसदी छूट के साथ मात्र 51 रुपये में उपलब्ध करा रहा है, इस किस्म की मूली की खेती करने के इच्छुक किसान ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर और स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं.

पैदावार और तुड़ाई का सही समय

मूली काशी हंस की फसल बुवाई के करीब 50 से 55 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. इस किस्म से जल्दी पैदावार होने से किसानों को दूसरी फसल लगाने के लिए खेत खाली मिल जाता है और वे आसानी से दूसरी फसल लगाकर उससे पैदावार ले सकते हैं. बात करें इस किस्म से होने वाली पैदावार की तो किसान इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से 300 से 350 क्विंटल तक पैदावार ले सकते हैं.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE बलरामपुर में CM योगी ने की गौसेवा! मंदिर परिसर की गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ और चारा