PM किसान लाभार्थियों को मिलेंगे 9000 रुपये.. पशुपालकों को बोनस का वादा, तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले बीजेपी ने महिलाओं, किसानों और परिवारों के लिए कई बड़े वादे किए हैं. महिला मुखियाओं को हर महीने 2000 रुपये, साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर, परिवारों को 10,000 रुपये और किसानों को अतिरिक्त आर्थिक मदद देने की घोषणा से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 14 Apr, 2026 | 03:55 PM

BJP Manifesto For Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Elections) से पहले बीजेपी ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और परिवारों को साधने के लिए कई बड़े वादों वाला घोषणापत्र जारी किया है. पार्टी ने महिला मुखियाओं को हर महीने 2000 रुपये सहायता, साल में 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर परिवार को एकमुश्त 10,000 रुपये और महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने पर 25,000 रुपये सब्सिडी देने का वादा किया है. इसके साथ किसानों के लिए पीएम किसान पर 3000 रुपये टॉप-अप देने की भी घोषणा की गई है, यानी कुल 9000 रुपये सालाना मदद का दावा किया गया है. यह घोषणापत्र चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है.

महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, 3 फ्री सिलेंडर और ई-स्कूटर मदद

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को सबसे बड़ा फोकस  दिया है. पार्टी ने वादा किया है कि हर गरीब परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली पर साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-स्कूटर खरीदने पर 25,000 रुपये सब्सिडी का भी वादा किया गया है. साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला कोऑपरेटिव्स को 50 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन देने की बात कही गई है. इससे छोटे कारोबार और MSME सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश दिख रही है.

Tamil Nadu Elections, BJP Manifesto, Women Scheme, Free LPG, Farmer Support, PM-Kisan Samman Nidhi

2000 रुपये मदद, फ्री सिलेंडर और किसानों को अतिरिक्त राहत वादा.

हर परिवार को मिलेगा 10,000 रुपये

घरेलू खर्च और बढ़ती महंगाई को देखते  हुए बीजेपी ने हर परिवार को एकमुश्त 10,000 रुपये देने का वादा किया है. पार्टी का कहना है कि इससे महंगाई और टैक्स के दबाव से परिवारों को राहत मिलेगी. इसके साथ पहली बार घर खरीदने वाली महिलाओं के लिए स्टांप शुल्क में 3 फीसदी छूट का वादा भी किया गया है. घरेलू सामान खरीदने के लिए 8000 रुपये की कूपन जैसी सुविधा देने की बात भी घोषणापत्र में शामिल है. आसान भाषा में कहें तो बीजेपी ने सीधे परिवार और गृहिणी वर्ग को राहत देने वाले वादों पर ज्यादा जोर दिया है.

किसानों, युवाओं और पशुपालकों के लिए भी खास घोषणाएं

घोषणापत्र में किसानों के लिए भी बड़ा वादा किया गया है. बीजेपी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि  की 6000 रुपये सालाना मदद पर 3000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. यानी कुल 9000 रुपये प्रति वर्ष किसान के खाते में पहुंचाने का दावा है. युवाओं के लिए रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग और लोकल उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही गई है. वहीं जल्लीकट्टू के सांड पालने वालों को 2000 रुपये मासिक सहायता और प्रतिभागी की मृत्यु पर 10 लाख रुपये मदद का भी प्रस्ताव रखा गया है. इससे ग्रामीण और पशुपालन से जुड़े वर्ग को साधने की कोशिश साफ दिख रही है.

कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर भी फोकस

बीजेपी ने घोषणापत्र में कानून व्यवस्था  को बड़ा मुद्दा बनाया है. पार्टी ने Zero FIR, गंभीर अपराधों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, और बसों, स्कूलों व विश्वविद्यालयों में 100 फीसदी ब्लाइंड स्पॉट-फ्री CCTV लगाने का वादा किया है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड के बेहतर इस्तेमाल और पीड़ित-गवाह सुरक्षा व्यवस्था का भी वादा किया गया है. कुल मिलाकर बीजेपी ने इस घोषणापत्र में महिला कल्याण, परिवार राहत, किसान मदद और सुरक्षा को चुनावी केंद्र में रखा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Apr, 2026 | 02:50 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़