18 लाख लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, इस राज्य में कटे लाभार्थियों के नाम

केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मुफ्त राशन पाने वाले लाभार्थियों के नामों को सत्यापन के बाद काटा गया है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 27 Apr, 2025 | 08:08 AM

देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन ले रहे हैं, लेकिन अब 18 लाख लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी, क्योंकि उनका नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिया गया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Give it Up’ अभियान से प्रेरणा लेकर राजस्थान सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाने और असली जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए यह सुधार अभियान चलाया गया है. अब तक लगभग 18 लाख लोगों ने स्वेच्छा से नाम हटाया है, जबकि करीब 20 लाख नए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया है.

18 लाख अपात्रों को नहीं मिलेगा लाभ

अब तक इस अभियान के तहत लगभग 18 लाख अपात्र लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम हटाया. यह कदम न केवल खाद्य सुरक्षा योजना में सुधार लाने के लिए आवश्यक था, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी था कि जिन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए, उनका नाम सूची से हटा दिया जाए, ताकि असल पात्र लोग इसका फायदा उठा सकें. वहीं इस अभियान को और सफल बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बना दिया गया है. इसे राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर आसानी से उपलब्ध कराया गया है.

 Give It Up Scheme, Rajasthan news, food department, pm modi garanti, give it up scheme in Rajsthan, Rajasthan news in Hindi, Kisan India News, agriculture news today, latest news today

Give It Up Scheme Rajasthan

अभियान को 30 अप्रैल तक बढ़ाया

इस अभियान की सफलता का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसे 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है, ताकि और अधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें और खाद्य सुरक्षा से वंचित न रह जाएं. इसके साथ ही, 26 जनवरी 2025 से लगभग 20 लाख नये पात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है, जिससे गरीब और असहाय वर्ग को मदद मिल सकेगी.

10 लाख नई यूनिटें जुड़ीं

इस अभियान के तहत अब तक 10 लाख नई यूनिटें जोड़ी जा चुकी हैं, जो 2025-26 के बजट घोषणा के अंतर्गत हुई हैं. इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि और अधिक लोग इस योजना के तहत आकर खाद्य सुरक्षा का लाभ उठा सकें.

पीएम गारंटी के तहत सुरक्षित खाद्य सुरक्षा

यह अभियान साबित करता है कि मोदी सरकार की ‘गारंटी’ सिर्फ वादों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर गरीबों तक पहुंच रही है. राजस्थान में अब खाद्य सुरक्षा योजना न केवल व्यापक हुई है, बल्कि पारदर्शिता और न्याय के नए मानक भी स्थापित हो रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Apr, 2025 | 08:08 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स

100 Crore Aqua Park Built In Jammu And Kashmir Providing New Support Fish Farmers

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला.. जम्मू-कश्मीर में बनेगा 100 करोड़ का एक्वा पार्क, मंत्री राजीव रंजन ने बताईं खूबियां