वैज्ञानिकों ने खोजी नई तरकीब, कहां जल रही है पराली अब मिनटों में होगी पहचान, ऐसे काम करती है मशीन

धान की कटाई के बाद बचा अवशेष (पराली) किसानों के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होता, इसलिए वे जल्दी खेत तैयार करने के लिए इसे जला देते हैं. अध्ययन के अनुसार, इससे सर्दियों में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है. पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता खराब होती है, मिट्टी के पोषक तत्व कम हो जाते हैं, उर्वरकों की जरूरत बढ़ती है और मिट्टी के जीव-जंतु भी प्रभावित होते हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 14 Apr, 2026 | 05:40 PM

Stubble Management: उत्तर भारत में पराली जलाने की बढ़ती समस्या को देखते हुए शोधकर्ताओं ने इसका समाधान निकालने के लिए एक नया और सस्ता तरीका तैयार किया है. पटियाला के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जो न्यूरल नेटवर्क तकनीक पर आधारित है और आग व धुएं को अपने आप पहचान सकता है. यह सिस्टम YOLO (You Only Look Once) प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसकी तकनीक को और बेहतर बनाकर आग और धुएं की पहचान को ज्यादा सटीक और तेज किया गया है.

शोधकर्ताओं ने अपनी स्टडी में बताया कि उनका नया तरीका मौजूदा तकनीकों से बेहतर प्रदर्शन करता है और कई मानकों पर ज्यादा सटीक साबित हुआ है. यह शोध 12 अप्रैल को प्रकाशित एक प्रतिष्ठित जर्नल में सामने आया है. उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में करीब 40 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान और गेहूं की खेती  होती है. धान की कटाई अक्टूबर के मध्य में होती है, जिसके बाद किसानों को नवंबर के मध्य तक गेहूं की बुवाई करनी होती है, ताकि अप्रैल के मध्य तक अच्छी फसल मिल सके.

थर्मल रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट का किया गया इस्तेमाल

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, धान की फसल के बाद बचा अवशेष (पराली) किसानों के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होता, इसलिए वे जल्दी खेत तैयार करने के लिए इसे जला देते हैं. अध्ययन के अनुसार, इससे सर्दियों में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है. पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता खराब होती है, मिट्टी के पोषक तत्व  कम हो जाते हैं, उर्वरकों की जरूरत बढ़ती है और मिट्टी के जीव-जंतु भी प्रभावित होते हैं. इसके अलावा यह बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है और कई बार अनियंत्रित आग का कारण भी बनता है.  शोधकर्ताओं के मुताबिक, पराली जलाने की पहचान के लिए थर्मल रिमोट सेंसिंग, सैटेलाइट और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन तरीकों में कई कमियां हैं. इनमें कम सटीकता, बादलों की वजह से दिक्कत, जानकारी मिलने में देरी और कम समय तक होने वाली आग को सही समय पर पकड़ने में परेशानी शामिल है.

सटीक तरीके से आग और धुएं की पहचान होगी

घनी आबादी वाले इलाकों में धुंध (स्मॉग) की वजह से निगरानी करना और भी मुश्किल हो जाता है, जिससे तुरंत कार्रवाई करना कठिन हो जाता है. इन सीमाओं को देखते हुए शोधकर्ताओं ने कंप्यूटर विजन और डीप लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है, जिसमें ड्रोन (UAV) और जमीन से ली गई तस्वीरों का उपयोग किया जाता है. उन्होंने बताया कि YOLO जैसे मॉडल तेजी से और सटीक तरीके से आग और धुएं की पहचान  कर सकते हैं, इसलिए ये रियल-टाइम निगरानी के लिए काफी उपयोगी हैं. हालांकि, असल इस्तेमाल में डेटा अक्सर कम गुणवत्ता में भेजा जाता है, जिससे पहचान की सटीकता घट जाती है. इस समस्या को दूर करने के लिए नई तकनीकों से YOLO मॉडल को और मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि खराब गुणवत्ता वाली तस्वीरों में भी सही पहचान हो सके.

सुधारों से प्रतिक्रिया समय काफी कम हो गया

तीन सदस्यीय टीम द्वारा किए गए परीक्षणों में पाया गया कि यह सिस्टम अलग-अलग मौसम और रोशनी की स्थिति में भी पराली जलाने की सही पहचान कर सकता है. यह दिन या रात किसी भी समय आग का पता लगाने में सक्षम है. अध्ययन के अनुसार, सिस्टम में किए गए सुधारों से प्रतिक्रिया समय काफी कम हो गया है, जिससे रियल-टाइम में निगरानी संभव हो पाई है. साथ ही, बेहतर हार्डवेयर और अतिरिक्त सेंसर के इस्तेमाल से इसकी सटीकता और क्षमता में भी काफी सुधार हुआ है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Apr, 2026 | 05:39 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Kushinagar Agricultural University Will Transform Landscape Of Farming Cm Yogi Said The Youth Emerging From Here Will Become Agricultural Scientist

खेती-किसानी की दशा-दिशा बदलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय, सीएम बोले- यहां से पढ़े युवा बनेंगे कृषि वैज्ञानिक   

Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming Apcnf Awarded The Prestigious Food Planet Prize 2026

आंध्र प्रदेश की प्राकृतिक खेती पहल को मिला फूड प्लैनेट पुरस्कार, 18 लाख किसान बने बदलाव की मिसाल

Haryana Government Cooperative Sugar Mills Profit Plan One Year Ethanol Biogas Project Iti Courses Reform

सहकारी चीनी मिलों में बड़ा बदलाव! 1 साल में मुनाफे का टारगेट, कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

India U S Agricultural Cooperation Gains New Momentum Through Key Dialogue Led By Iffco Chairman Dileep Sanghani

भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत

Dk Shivakumar To Be Sworn In As Cm Of Karnataka Today With 14 Mla As Cabinet Minister In Lok Bhawan

कर्नाटक में कांग्रेस के ‘चाणक्य’ डीके शिवकुमार की ताजपोशी, 14 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

Haryana Government To Expand Food Grain Storage Upto 20 Lakh Metric Ton For Crop Protection

हरियाणा में 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता का ऐलान, किसानों की फसल बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम