बालकनी को दें मिनी वेजिटेबल गार्डन का लुक, टमाटर से लेकर पालक तक उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

गार्डनिंग का शौक रखते हैं लेकिन घर में जगह की कमी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने घर के किसी छोटे से कोने या फिर बालकनी में मिनी वेजिटेबल गार्डन बना सकते हैं. जहां आप टमाटर, पालक, मेथी समेत कई सब्जियों को ऑर्गेनिक तरीके से उगा सकते हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 10 Oct, 2025 | 09:47 PM

Gardening Tips: बाजार में मिलने वाली मिलावटी सब्जियों से परेशान हैं तो आप अपने घर में भी ताजी, हरी, शुद्ध और ऑर्गेनिक सब्जियों उगा सकते हैं. अगर आप शहर में रहते हैं और इस सोच में हैं कि कम जगह में सब्जियां कैसे उगाई जाएं. तो आपको बता दें कि, आप अपनी बालकनी के छोटे से कोने को मिनी वेजिटेबल गार्डन का रूप दे सकते हैं. आप अपनी छोटी सी बालकनी में गमलों या ग्रो बैग में आसानी से सब्जियों को उगा सकते हैं. शहर में रहने वाले ऐसे लोग जो गार्डनिंग का शौक रखते हैं उनके लिए ये एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. घर में ही उगाई गई सब्जियों से न केवल आपको शुद्ध और स्वादिष्ट सब्जियां खाने को मिलेंगी बल्कि घर का वातावरण भी हरा-भरा रहता है.

सही जगह का चुनाव करें

अगर आप अपने घर में ही मिनी वेजिटेबल गार्डन (Mini Vegetable Garden) बनाना चाहते हैं और स्वादिष्ट ऑर्गेनिक सब्जियां (Organic Vegetables) उगाना चाहते हैं तो आपको बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं है. आप बालकनी में एक छोटा सा धूप वाला कोना ले सकते हैं, जहां पर छोटे गमले या ग्रो बैग्स में पौधों को उगाया जा सकता है. अगर आप बेल वाले पौधों को उगाना चाहते हैं तो बालकनी की रेलिंग से उन्हें सहारा दे सकते हैं. गार्डनिंग के शुरुआती दौर में टमाटर, पालक, धनिया, मिर्च, मेथी और बैंगन जैसी सब्जियां सबसे आसान और कम देखभाल वाली मानी जाती हैं.

वेजिटेबल गार्डन के फायदे

घर में ही मिनी वेजिटेबल गार्डन बनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक, ताजी और स्वादिष्ट सब्जियां मिलती हैं. इसके साथ ही इन सब्जियों को उगाने में किसी भी तरह के केमिकल उर्वरकों (Chemical Fertilizers) का इस्तेमाल न करने के कारण सेहत और पर्यावरण, दोनों के लिए ही ये सब्जियां फायदेमंद होती हैं. बड़े-बड़े शहरों में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग प्रकृति से दूर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें घर में बने वेजिटेबल गार्डन की मदद से प्रकृति के करीब रहने का मौका मिलेगा और वातावरण भी शुद्ध और हरा-भरा रहेगा. बता दें कि, घर में ही गार्डनिंग करने से काफी हद तक मानसिक तनाव भी दूर रहता है.

Home Gardening

घर में ही ऑर्गेनिक सब्जियों को उगाएं (Photo Garden- Canva)

ऐसे करें गार्डनिंग की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में ही गार्डन बनाने के लिए सबसे पहले आपको कम से कम 12 से 16 इंच गहरे गमलों या कंटेनर की जरूरत होगी. इसके बाद आपको मिट्टी को पौधों के अनुसार, तैयार करना होगा. गमले या कंटेनर में 50 फीसदी गार्डन की मिट्टी, उसमें 30 फीसदी वर्मी कंपोस्ट या गोबर खाद (Vermi Compost)और 20 फीसदी कोकपीट या रेत मिला लें. बता दें कि, इस तरह मिट्टा को तैयार करने से पौधों को भरपूर पोषण मिलने के साथ-साथ गमलों से जल निकासी भी होगी.

आप गार्डनिंग करने जा रहे हैं तो आपको धूप और पानी का खास खयाल रखना होगा. ज्यादातर सब्जियों को बढ़ने के लिए हर दिन कम से कम 4 से 6 घंटे की धूप की जरूरत होती है. इसके अलावा पौधों को सुबह के समय हल्का पानी दें लेकिन पानी को जमने न दें. इसके साथ ही पौधों को हफ्ते में एक बार जैविक खाद जरूर दें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Oct, 2025 | 07:47 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान