Gold Rate: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,230 रुपये.. चांदी भी सस्ती

Gold Price: 2 सितंबर को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा. वहीं चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलो हो गई.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 2 Sep, 2026 | 10:28 AM

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 2 सितंबर की सुबह देश के कई बड़े शहरों में सोने के भाव नीचे आए हैं. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में भी सोना दिल्ली के मुकाबले थोड़ा सस्ता है. सोने के साथ चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है. 2 सितंबर की सुबह चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई.

अमेरिका-ईरान तनाव का भी असर

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण बताए जा रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. महंगा कच्चा तेल दुनिया भर में महंगाई की चिंता बढ़ाता है. इसका असर निवेशकों के रुख पर भी पड़ता है और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बिकवाली भी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,368.58 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है.

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,230 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,080 रुपये और 22 कैरेट 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में सोना बाकी बड़े शहरों के मुकाबले थोड़ा महंगा है. यहां 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,54,630 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोना (रुपये/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,41,390 1,54,230
मुंबई 1,41,240 1,54,080
अहमदाबाद 1,41,290 1,54,130
चेन्नई 1,41,740 1,54,630
कोलकाता 1,41,240 1,54,080
हैदराबाद 1,41,240 1,54,080
जयपुर 1,41,390 1,54,230
भोपाल 1,41,290 1,54,130
लखनऊ 1,41,390 1,54,230
चंडीगढ़ 1,41,390 1,54,230

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट आई है. 2 सितंबर की सुबह एक किलो चांदी 2,49,900 रुपये के भाव पर बिक रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.68 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई. सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू बाजार की मांग और सप्लाई से तय नहीं होतीं. डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की कीमत, ब्याज दरों की उम्मीद और वैश्विक घटनाक्रम जैसे कई कारक इनकी कीमतों को प्रभावित करते हैं.

ऐसे में मौजूदा समय में निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और फेडरल रिजर्व के अगले फैसलों पर बनी हुई है. आने वाले दिनों में इन घटनाक्रमों के आधार पर सोने और चांदी के भाव में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Sep, 2026 | 10:26 AM

लेटेस्ट न्यूज़