पीएम किसान को लेकर बड़ा अपडेट.. अब मोबाइल से चेहरा दिखाकर कर सकते हैं e-KYC, ये है प्रोसेस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के लाभार्थी अब घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी e-KYC पूरी कर सकते हैं. पहले OTP और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर e-KYC नहीं हो पाती थी. नई सुविधा से किसान आसानी से अपना KYC अपडेट कर 23वीं किस्त पंहुचने में कोई रुकावट नहीं आएगी.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 25 Mar, 2026 | 04:40 PM

Government Schemes: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने पीएम किसान के लाभार्थियों को बहुत बड़ी राहत दी है. अब e-KYC अपडेट कराने के लिए सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा शुरू की है. अब पीएम किसान के लाभार्थी फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे ही अपनी e-KYC पूरी कर सकते हैं.

दरअसल, पहले लाभार्थियों को e-KYC कराने  के लिए OTP की जरूरत होती थी. कई बार OTP फेल भी हो जाता है और नेटवर्क की समस्या होती थी. ऐसे में किसान समय पर अपनी e-KYC पूरी नहीं कर पाते थे. लेकिन अब इस सुविधा के शुरू होने से किसान घर बैठे ही अपना चेहरा दिखाकर खुद से e-KYC  कर सकते हैं. सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से किसानों को काफी फायदा होगा. e-KYC पूरी होने के चलते किसानों की 23वीं किस्त नहीं अटक सकेगी.

घर बैठे खुद से कैसे करें e-KYC कंप्लीट

  • सबसे पहले PM Kisan Mobile App अपने फोन में इंस्टॉल करें.
  • ऐप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें.
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें.
  • फिर ऐप में जाकर ‘e-KYC’ सेक्शन खोलें.
  • ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ का विकल्प चुनें.
  • फोन का कैमरा ऑन होगा.
  • अपना चेहरा वेरिफाई करें.
  • चेहरा वेरिफाई होते ही KYC प्रक्रिया मिनटों में पूरी हो जाएगी.

फेस ऑथेंटिकेशन के समय इन बातों का रखें जरूर खयाल

फेस ऑथेंटिकेशन सही तरीके से करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चेहरा स्कैन करते समय पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए, ताकि कैमरा आपके फीचर्स को ठीक से पहचान सके. स्कैनिंग के दौरान सिर स्थिर रखें और सीधे कैमरे की ओर देखें. कुछ सेकंड में सिस्टम आपके आधार डेटा से चेहरा मिलाकर e-KYC सफलतापूर्वक सबमिट कर देगा.

e-KYC पूरा नहीं होने पर अटक सकती है किस्त

ध्यान दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) में अगर e-KYC पूरा नहीं होता है, तो कई किसानों की किस्त अटक जाती है. ऐसे में यह नई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा खासकर उन किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो गांवों में रहते हैं और जहां नेटवर्क की समस्या के कारण OTP समय पर नहीं मिल पाता. अब उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे कुछ ही मिनटों में आसानी से पूरी की जा सकती है.

पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है?

  • भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • उसके पास खेती योग्य जमीन हो.
  • वह छोटा या सीमांत किसान हो.
  • उसे हर महीने 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन न मिलती हो.
  • उसने आयकर रिटर्न दाखिल न किया हो.
  • वह किसी संस्था या संस्थागत जमीन का मालिक न हो.

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स (अकाउंट नंबर और IFSC कोड)
  • जमीन के मालिकाना हक का प्रूफ (जैसे, खसरा-खतौनी लैंड रिकॉर्ड)
  • मोबाइल नंबर (बेहतर होगा कि आधार से लिंक हो)
  • नागरिकता का प्रूफ

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Mar, 2026 | 04:39 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़