PM Kisan लाभार्थियों के लिए सरकार का स्पेशल अभियान, 31 मई तक करें ये जरूरी काम

केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का मुख्य उदेश्य सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 23 May, 2025 | 06:35 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लिए देशभर में एक विशेष अभियान शुरू किया है. यह अभियान 31 मई 2025 तक चलेगा. इस अभियान का मुख्य मकसद है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित न रहे. यानी सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए. लेकिन  पीएम किसान का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों को कुछ जरूरी काम करने होंगे.

लाभार्थी पूरा करें ये जरूरी काम

  • ई-केवाईसी (eKYC) पूरा करें.
  • आधार को बैंक खाते से लिंक करें.
  • भूमि रिकॉर्ड (जमीन के कागज़) की पुष्टि करें.
  • अगर किसान ये शर्तें पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिल सकती.

 

PM-KISAN योजना के आधिकारिक हैंडल (@pmkisanofficial) ने लाभार्थी किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें, ताकि उनकी किस्तों में कोई रुकावट न आए. इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह भी है कि जो पात्र किसान अब तक योजना से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिल सके. सरकार ने दोहराया है कि वह किसानों को समय पर आर्थिक मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यों से गांव स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया को आसान बनाने की अपील की है.

 

साल में मिलते हैं 6000 रुपये

केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का मुख्य उदेश्य सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है. PM-KISAN योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद देती है. ये राशि 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों को दी जाती है. खास बात यह है कि ये रकम सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है.

24 फरवरी 2025 को जारी हुई किस्त

केंद्र सरकार पीएम किसान की 19 किस्तें जारी कर चुकी है. 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी. तब  9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिला, जिनमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं. इससे पहले 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में और 17वीं किस्त जून 2024 में दी गई थी. अब सरकार अगले महीने यानी जून में कभी भी 20वीं किस्त जारी कर सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 May, 2025 | 05:56 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट