ट्रैक्टर खरीदते वक्त इन 6 फीचर्स का रखें ध्यान, वरना होगा तगड़ा नुकसान

ट्रैक्टर का इंजन सबसे जरूरी हिस्सा होता है. अगर ट्रैक्टर का इंजन कम पावर का होगा, तो वह भारी काम नहीं कर पाएगा और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है.

Kisan India
Noida | Updated On: 25 Mar, 2025 | 03:14 PM

किसान के लिए ट्रैक्टर एक जरूरी उपकरण है, जो खेती में मदद करता है और काम को आसान बनाता है. लेकिन बाजार में कई तरह के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं और कई बार किसान सही ट्रैक्टर का चुनाव नहीं कर पाते. इससे न सिर्फ उनके समय और मेहनत की बर्बादी होती है, बल्कि खेती के काम में भी दिक्कतें आ सकती हैं. तो आइए, हम आपको 6 ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो किसान अक्सर ट्रैक्टर खरीदते समय करते हैं और जिनसे बचना बेहद जरूरी होता है.

कम पावर वाला इंजन

ट्रैक्टर का इंजन सबसे जरूरी हिस्सा होता है. अगर ट्रैक्टर का इंजन कम पावर का होगा, तो वह भारी काम नहीं कर पाएगा और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है. इसलिए हमेशा यह कोशिश करें कि ट्रैक्टर का इंजन आपके काम के अनुसार पर्याप्त पावर का हो. कम पावर वाले ट्रैक्टर जल्दी खराब हो जाते हैं और उनकी कार्य क्षमता भी कम होती है.

कम इंधन वाला ट्रैक्टर

आजकल इंधन की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं, इसलिए इंधन बचाने वाले ट्रैक्टर का चुनाव करना जरूरी है. अगर आपका ट्रैक्टर ज्यादा इंधन खपत करता है, तो आपका लगातार खर्चा बढ़ेगा. ऐसे में ध्यान रखें कि कम इंधन की खपत वाले ट्रैक्टर का ही चुनाव करें.

असुविधाजनक सीट

किसान को अक्सर लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाना पड़ता है, और इस दौरान सीट का आराम बहुत मायने रखता है. अगर ट्रैक्टर की सीट असुविधाजनक होगी, तो लंबे समय तक काम करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए हमेशा आरामदायक सीट वाले ट्रैक्टर का चुनाव करें, जो ड्राइविंग में आराम दे और आपको थकान से बचाए.

कम गुणवत्ता वाले टायर

ट्रैक्टर के टायरों की गुणवत्ता भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. खराब गुणवत्ता वाले टायर जल्दी खराब हो सकते हैं और काम में रुकावट डाल सकते हैं. अच्छे टायर से न सिर्फ ट्रैक्टर का प्रदर्शन बेहतर होता है, बल्कि यह लंबे समय तक चलता भी है. इसलिए, टायरों की गुणवत्ता पर ध्यान दें.

आधुनिक तकनीक

आजकल के ट्रैक्टर में कई आधुनिक तकनीकों का होना बेहद जरूरी है, जैसे कि GPS, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, और बेहतर हैल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम. इन तकनीकों से खेती का काम और भी आसान हो जाता है. बिना इन तकनीकों के ट्रैक्टर खरीदने से आपका काम मुश्किल हो सकता है और आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.

कम वारंटी और खराब ग्राहक सेवा

जब आप ट्रैक्टर खरीदते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि ट्रैक्टर पर अच्छी वारंटी हो और कंपनी की ग्राहक सेवा भी बेहतरीन हो. कम वारंटी और खराब ग्राहक सेवा वाले ट्रैक्टर की परेशानी बाद में आपको झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में हमेशा अच्छे ग्राहक सेवा और लंबी वारंटी वाली कंपनी का ट्रैक्टर ही खरीदें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Mar, 2025 | 03:13 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स