उत्तर प्रदेश में गांव के युवाओं के लिए एक नई पहल की तैयारी है. सरकार करीब 10 हजार युवाओं को ‘गो मित्र’ के तौर पर प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है. इस अभियान के जरिए युवाओं को गोवंश संरक्षण, देसी नस्लों, पशुपालन और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जा सकती है. खास बात यह है कि गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, बायोगैस और दूसरे उत्पाद बनाकर गांव में रोजगार और कमाई के नए रास्ते तैयार करने पर भी फोकस रहेगा.
और पढ़ें