केरल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है और इस बदलाव के केंद्र में हैं वी. डी. सतीशन. सत्ता में आने से पहले ही उन्होंने किसानों के लिए जो बड़ी घोषणाएं कीं, वही उनकी राजनीति की असली पहचान बनती दिख रही हैं. UDF के घोषणापत्र में साफ कहा गया कि कृषि के लिए अलग बजट लाया जाएगा, ताकि खेती को सामान्य योजनाओं में दबाया न जाए. इसके साथ ही एम. एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का वादा किया गया. सबसे बड़ी बात -धान की खरीद कीमत 35 रुपये प्रति किलो करने की घोषणा, जो सीधे-सीधे छोटे और सीमांत किसानों की आय से जुड़ी है.
और पढ़ें