सीहोर जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अघोषित रात्रिकालीन बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर साफ नजर आ रहा है. भीषण गर्मी और 44 डिग्री तक पहुंचे तापमान के बीच, जब रात में राहत की उम्मीद होती है, उसी वक्त 2–3 घंटे तक बिजली काट दी जा रही है. इसी समस्या के विरोध में ग्राम चंदेरी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, किसान और समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में आधी रात करीब 1 बजे सड़कों पर उतर आए. सीहोर–बिलकिसगंज भोपाल रोड पर ग्रामीणों ने मोमबत्तियां जलाईं, मोबाइल की रोशनी में कैंडल मार्च निकाला और विद्युत मंडल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की…
और पढ़ें