उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) राज्य की बेटियों के सशक्तिकरण (Women Empowerment) के लिए कई योजनाएं चला रही है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा (Higher Education) तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है. योजना के तहत छह चरणों में कुल 25,000 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते (Direct Benefit Transfer – DBT) में भेजे जाते हैं. जनवरी 2026 तक प्रदेश की 26.81 लाख बालिकाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं. वहीं, वर्ष 2026-27 के बजट (UP Budget 2026-27) में योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है.
इस वीडियो में हमने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का ग्राउंड रिपोर्ट और फैक्ट चेक (Ground Report & Fact Check) किया. हमने लखनऊ (Lucknow) के पास गोसाईगंज (Gosainganj) के केवली गांव (Kewali Village) में महिलाओं, अभिभावकों और बच्चियों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि इस योजना का वास्तविक असर क्या है और बेटियों की शिक्षा (Girl Education), स्वास्थ्य (Health) और भविष्य को लेकर लोगों की सोच में कितना बदलाव आया है. जानिए योजना की पात्रता (Eligibility), आवेदन प्रक्रिया (Application Process), मिलने वाले लाभ (Benefits), सरकार के दावे और जमीनी हकीकत (Ground Reality) इस विशेष रिपोर्ट में.