अमेरिका से ट्रेड डील पर गरजे गुरनाम चढूनी, बोले- अब आर-पार की लड़ाई होगी!

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 6 Sep, 2026 | 05:18 PM

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों की आर्थिक स्थिति, कर्ज, फसल के दाम और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए चढूनी ने कहा कि किसान देश का पेट भरने के बावजूद आर्थिक संकट से जूझ रहा है. चढूनी ने अमेरिका से प्रस्तावित व्यापार समझौते के कृषि क्षेत्र पर संभावित असर को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने दावा किया कि अगर अमेरिकी कृषि उत्पाद बड़ी मात्रा में भारतीय बाजार में आते हैं, तो इससे भारतीय किसानों की फसलों और उनकी आय पर दबाव बढ़ सकता है. उन्होंने भारत और अमेरिका की खेती की परिस्थितियों और सरकारी सहायता में अंतर का भी मुद्दा उठाया.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़