2026 को लेकर वैज्ञानिकों ने एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है. दुनिया के प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक डॉ. जेम्स हानसेन का कहना है कि 2026 पृथ्वी का अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है. ग्लोबल वार्मिंग पहले से तेज हो चुकी है और अब उस पर सुपर अल-नीनो का खतरा भी जुड़ रहा है. इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगा. भीषण गर्मी, हीटवेव, मानसून में गड़बड़ी और खेती पर भारी संकट की आशंका है. यह खबर सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि इंसान और किसानों के भविष्य से जुड़ी चेतावनी है.
और पढ़ें