पछुआ हवाओं से उत्तरी राज्यों में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तमिलनाडु के कोयंबटूर, तिरुपुर और कन्याकुमारी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कर्नाटक के दक्षिणी और तटीय इलाकों में भी 25 अक्टूबर तक तेज बारिश हो सकती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 24 Oct, 2025 | 06:57 AM

Today Weather: देशभर में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, वहीं दक्षिण और तटीय राज्यों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं, राज्यवार आज का मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर: धुंध और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रह सकता है. हालांकि, हवा की गति धीमी रहने के कारण वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार में AQI 420 के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली में ठंड हल्की है, लेकिन नवंबर की शुरुआत में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बिहार: पछुआ हवाओं से शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जाएगी. वहीं, पटना, गंगा के मैदानी इलाकों और तराई क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य रहेगा, जबकि रात में ठंड का असर बढ़ेगा. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि नवंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में ठंड तेजी से बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश में दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का एहसास बढ़ गया है. अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी यूपी में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. 29 अक्टूबर से प्रदेश में ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है.

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ठंड बढ़ी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी और बारिश से ठंड में तेजी आई है. कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर और मुनस्यारी में भी ताजा हिमपात हुआ है, जिससे तापमान गिर गया है. देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह हल्की ठंड के साथ धूप खिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोग सतर्क रहें क्योंकि वहां फिसलन बढ़ सकती है.

दक्षिण भारत: तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश का दौर जारी

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तमिलनाडु के कोयंबटूर, तिरुपुर और कन्याकुमारी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कर्नाटक के दक्षिणी और तटीय इलाकों में भी 25 अक्टूबर तक तेज बारिश हो सकती है. केरल और लक्षद्वीप में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है.

नवंबर से ठंड बढ़ने के संकेत

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी. रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Chana Price Higher Than Msp Rates In Madhya Pradesh Procurement Begins But Farmers Selling To Private Players Due To Higher Rates

एमएसपी से 225 रुपये ज्यादा भाव में बिक रहा चना, सरकारी खरीद शुरू पर प्राइवेट प्लेयर्स को बेच रहे किसान

From Stubble Roads New Revolution Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Said Bio Bitumen Technology Increase Farmers Income

पराली से सड़क तक नई क्रांति, कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले- किसान की कमाई बढ़ाएगी बायो बिटुमेन तकनीक

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश