कई राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, राजस्थान में 15 डिग्री तापमान.. जानें UP का हाल

IMD के मुताबिक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 अक्तूबर तक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में 14 अक्टूबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. IMD ने ओडिशा में 13 अक्टूबर के लिए बिजली के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 13 Oct, 2025 | 07:47 AM

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ज्यादातर हिस्सों से लौट सकता है. हालांकि, साथ में ही IMD ने दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उसने कहा है कि दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. तमिलनाडु और केरल में 17 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अब सूखा और ठंडा मौसम शुरू होने वाला है. जबकि, राजस्थान में 15 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया है.

IMD के मुताबिक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 अक्तूबर तक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में 14 अक्टूबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. IMD ने ओडिशा में 13 अक्टूबर के लिए बिजली के साथ गरज-चमक  की चेतावनी दी है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, लेकिन ये बारिश छिटपुट होगी. वहीं, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में तापमान गिरा है. दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. दिन का तापमान 30 से 31°C तक रहेगा.

यूपी में आज सूखा रहेगा मौसम

बात अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम सूखा रह सकता है. 14 और 15 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान कहीं भी तेज बारिश या तेज हवाओं की कोई आशंका नहीं है. इसी तरह 16 और 17 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शांत बना रह सकता है. इन दिनों के लिए कोई भी मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 18 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है.

राजस्थान में ठंड की दस्तक?

राजस्थान में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि राज्य में मॉनसून पूरी तरह खत्म हो गया है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, दीपावली तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के समय हल्की सूखापन बना रहेगा, जबकि सुबह और शाम को ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी का असर महसूस होने लगा है. ऐसे शनिवार को सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान  15.6°C दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की दिशा में बदलाव की वजह से अक्टूबर के आखिरी तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी और बढ़ेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Oct, 2025 | 07:39 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार