बुवाई से पहले करें सीड प्राइमिंग, बीजों के तेज अंकुरण में करता है मदद

प्राइमिंग की मदद से कई बार बीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. इसके इस्तेमाल से पौधे मजबूत और स्वस्थ होते हैं. इसकी खासियत ये है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से बीज कम नमी में भी अंकुरित होते है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 15 Jun, 2025 | 05:32 PM

किसी भी बीज की बुवाई से पहले जरूरी होता है कि उस बीज का उपचार कर लिया जाए. ताकि बीजों का अंकुरण तेजी से हो और और उनसे अच्छी उपज मिल सके. बीजों के उपचार के लिए एक ऐसी ही आधनिक तकनीक है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पानी, पोषक तत्वों या जैविक घोल में भिगोया जाता है ताकि बीजों का अंकुरण अच्छा और एक जैसा हो. इस तकनीक को सीड प्राइमिंग कहते हैं. खबर में आगे बात करेंगे कि क्या है सीड प्राइमिंग और क्या हैं इसके फायदे.

क्या है सीड प्राइमिंग

सीड प्राइमिंग एक आधुनिक तकनीक है जिसका इस्तेमाल बीजों की बुवाई से पहले किया जाता है. इस तकनीक में बीजों को एक तय समय के लिए पानी या अन्य घोलों में भिगोया जाता है. जिसके कारण बीजों में अंकुरण से पहले होने वाली प्रक्रिया शुरू हो जाती है. सीड प्राइमिंग हो जाने के बाद बीजों को सुखाया जाता है ताकि वे बोने लायक हो सकें.

क्या हैं इसके फायदे

सीड प्राइमिंग से कई तरह के फायदे होते हैं जैसे फसल जल्दी औक एकसमान उगती है. प्राइमिंग की मदद से कई बार बीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. इसके इस्तेमाल से पौधे मजबूत और स्वस्थ होते हैं. इसकी खासियत ये है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से बीज कम नमी में भी अंकुरित होते है.

सीड प्राइमिंग करने का तरीका

सीड प्राइमिंग के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी वाले साफ बीजों का चुनाव करें. इसके बाद इन बीजो को पानी में या अन्य किसी घोल में 6 से 12 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. तय समय के बाद बीजों को घोल से निकालकर छांव में सूखने के लिए फैलाकर रख दें. ध्यान रहे कि एक बार ये बीज सूख जाएं तो तुरंत इन बीजों की बुवाई करें.

किन फसलों के लिए कितना समय

अलग-अलग फसलों के लिए प्राइम सीडिंग का समय अलग-अलग होता है . जैसे धान की खेती से पहले बीजों को घोल में 12 से 24 घंटे भिगोया जाता है. गेहूं के लिए 8 से 12 घंटे, मक्का के लिए 8 से 10 घंटे, चना की फसल के लिए 6 से 8 घंटे और मूंगफली की फसल के लिए बीजों को करीब 6 घंटे तक घोल में भिगोकर रखा जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी