दूध किसानों को प्रति लीटर 15 रुपये का नुकसान, एसोसिएशन ने CM से की 1000 करोड़ की मांग

तमिलनाडु मिल्क प्रोड्यूसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से दुग्ध एवं डेयरी विकास विभाग के लिए 1,000 करोड़ रुपये और प्रति लीटर दूध पर 12 रुपये प्रोत्साहन देने की मांग की है. बढ़ती लागत और कम खरीद मूल्य से किसानों को नुकसान हो रहा है, जिससे 30 लाख दूध उत्पादक प्रभावित हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 2 Feb, 2026 | 06:01 PM

Milk Production: तमिलनाडु मिल्क प्रोड्यूसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TNMPWA) ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से अंतरिम बजट में दुग्ध एवं डेयरी विकास विभाग के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की है. एसोसिएशन के महासचिव एमजी राजेंद्रन ने कहा कि राज्य में करीब 30 लाख लोग दूध उत्पादन से जुड़े हैं, लेकिन चारे की कीमतें बढ़ने से किसानों को प्रति लीटर दूध पर 10 से 15 रुपये तक का नुकसान हो रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में रोजाना करीब 3 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें से 45 लाख लीटर घरेलू उपयोग के लिए रखा जाता है और शेष 2.55 करोड़ लीटर बिक्री के लिए जाता है.

उन्होंने कहा कि कुल उत्पादन में से करीब 37 लाख लीटर दूध (12.5 फीसदी) आविन (Aavin) को और 2.18 करोड़ लीटर निजी डेयरी कंपनियों  को दिया जाता है. निजी कंपनियों की तुलना में आविन द्वारा दिया जाने वाला खरीद मूल्य प्रति लीटर 2 से 5 रुपये कम है, जिससे दूध उत्पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. एमजी राजेंद्रन ने कहा कि दूध उत्पादकों और आविन (Aavin) दोनों के हित में खरीद मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए.

रोजाना करीब 43 लाख लीटर दूध का प्रबंधन

उन्होंने कहा कि फिलहाल आविन रोजाना करीब 43 लाख लीटर दूध का प्रबंधन कर पा रहा है और उसका लक्ष्य 2026 के अंत तक इस क्षमता को बढ़ाकर 73 लाख लीटर करना है. उन्होंने कहा कि अगर खरीद मूल्य को उत्पादन लागत के बराबर किया जाए, तो इस लक्ष्य को हासिल करना आसान होगा. राजेंद्रन ने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों से दूध खरीदना स्वीकार्य नहीं है और मुख्यमंत्री को तमिलनाडु के किसानों के हित में खरीद मूल्य बढ़ाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री स्टालिन प्रति लीटर दूध पर 12 रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा करें और दुग्ध एवं डेयरी विकास विभाग के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करें. उन्होंने दावा किया कि इससे राज्य के 30 लाख दूध उत्पादक सरकार के समर्थन में खड़े होंगे.

किसानों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली

वहीं, पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि तमिलनाडु में करीब 4 लाख डेयरी किसानों को पिछले चार महीनों से आविन के जरिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि  नहीं मिली है. इसका कारण सरकार की ओर से फंड जारी होने में देरी बताई जा रही है. किसान सरकार से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की लंबित राशि जल्द देने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई गांव स्तर की दुग्ध सहकारी समितियां घाटे में चल रही हैं और मई 2021 में दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर घटाने के बाद आविन को हर साल करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. किसानों ने मांग की कि जैसे परिवहन निगमों को मुआवजा मिलता है, वैसे ही आविन के नुकसान की भरपाई भी की जाए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!