GST कटौती के बाद महंगाई का झटका, सर्दियों से पहले घी के दाम बढ़े, एक किलो पर 90 रुपये ज्यादा देने होंगे

Nandini Ghee Price Hike: नंदिनी ब्रांड से बिकने वाले घी के दाम में भारी बढ़ोत्तरी की गई है. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने कहा है कि घी में यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों के चलते की गई है. इससे सर्दियों से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 5 Nov, 2025 | 04:35 PM

जीएसटी कटौती के बीच लोगों को महंगाई का झटका लगा है. सर्दियां आने से पहले ही घी के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी गई है. आमतौर पर सर्दियों में घी की खपत ज्यादा होती है और घी हर घर का हिस्सा बन जाता है. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने अपने ब्रांड नंदिनी के नाम से बिकने वाले घी के दाम में 90 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं. ताजा बढ़ोत्तरी आज 5 नवंबर 2025 से लागू कर दी गई है. बता दें कि अप्रैल में मदर डेयरी, अमूल समेत कई दूध कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे.

घी 90 रुपये महंगा हुआ, एक लीटर 700 का मिलेगा

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) नंदिनी ब्रांड से घी, दूध और दही समेत अन्य उत्पाद देशभर में बिक्री करता है. कंपनी ने घी की कीमतों में बढ़ोतरी करके उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है. एक तरफ जहां उपभोक्ता जीएसटी दरों में कटौती का जश्न मना रहे थे, वहीं KMF ने नंदिनी घी के दाम में 90 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है.

जीएसटी कटौती के बाद 40 रुपये सस्ता हुआ था घी

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने आज से नई कीमतों को प्रभावी कर दिया है. अब नंदिनी घी 610 रुपये के बजाए 700 रुपये प्रति किलो में मिलेगा. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने कहा है कि ग्लोबल मार्केट में घी की बढ़ती कीमतों के चलते यह बढ़ोत्तरी की गई है. इससे पहले जीएसटी कटौती के बाद घी का दाम 650 रुपये से घटकार 610 रुपये किया गया था.

अन्य उत्पादों की कीमतों में बदलाव नहीं

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने अपने बयान में कहा है कि नंदिनी के अन्य प्रोडक्ट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मूल्य बढ़ोतरी सिर्फ घी पर लागू की गई है. घी की कीमतों में यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों के चलते की गई है. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने इस बढ़ोतरी को टालने के अयोग्य बताया है और कहा कि हमें बढ़ती लागत के चलते ऐसा करना ही पड़ा है.

अप्रैल में बढ़ी थी दूध की कीमतें

नंदिनी दूध की कीमतें उत्पाद अप्रैल 2025 में अपडेट की गई थीं. नंदिनी का पाश्चुरीकृत टोन्ड दूध का 1 लीटर पाउच 37 रुपये में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिगबास्केट पर मिल रहा है. नंदिनी का शुभम दूध का 1 लीटर पाउच 43 रुपये में और समृद्धि दूध का 500 मिलीलीटर पाउच 28 रुपये कीमत का है.

मदर डेयरी और अमूल ने 1 मई से बढ़ाए थे दाम

देशभर में दूध समेत दूध के उत्पाद की बिक्री करने वाली कंपनी अमूल ने दूध के दाम में 1 मई से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी. अमूल ब्रांड नाम से दूध और मिल्क प्रोडक्ट की बिक्री गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) करती है. इसके अलावा 1 मई से मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Nov, 2025 | 04:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Agni Mahakumbh Raisen In Madhya Pradesh Big Opportunity Increase Income Animal Husbandry And Marketing

रायसेन में तीन दिवसीय कृषि महाकुंभ, पशुपालन और मार्केटिंग से आय बढ़ाने का बड़ा मौका

Basmati Rice Exporters Have Expressed Renewed Concern Saying Rising Pesticide Prices Have Increased Farming Costs

बासमती निर्यातकों ने जताई चिंता, कहा- कीटनाशकों की कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ा खेती का खर्च

Papaya Farming In April Best Time To Plant Papaya High Yield Low Disease Tips Red Lady 786 Papaya Cultivation

कम बीमारी, ज्यादा उत्पादन और डबल मुनाफा… अप्रैल में पपीता लगाने से पहले जरूर जान लें एक्सपर्ट के ये टिप्स

Jaipur Regional Agriculture Conference Shivraj Singh Said New Framework Launched To Formulate Agricultural Roadmap For Every State

हर राज्य का अलग कृषि रोडमैप बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू, फार्मर आईडी, प्राकृतिक खेती समेत कई घोषणाएं 

Dushyant Chautala Demanded Relaxation In The Rules For Wheat Procurement

दुष्यंत चौटाला ने गेहूं खरीद के नियमों में छूट देने की मांग की, कहा- सरकार राहत देने के बजाए घटा रही कीमतें

Summer Animal Care Tips Heatwave Impact On Cattle Milk Production How To Increase Milk In Cow Buffalo

Dairy Farming: क्या आपकी गाय-भैंस भी नहीं खा रही चारा? ये गलतियां बर्बाद कर रही है आपकी डेयरी, जानें