इस त्योहार पर सभी राशन लाभार्थियों को मिलेंगे 3000 रुपये, CM ने किया ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने पोंगल से पहले सभी चावल राशन कार्डधारकों को 3,000 रुपये नकद देने की घोषणा की है. नकद के साथ 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी और गन्ना भी मिलेगा. 1.76 करोड़ लोगों को मुफ्त धोती-साड़ी दी जाएगी. नकद राशि राशन दुकानों के माध्यम से वितरित होगी.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 4 Jan, 2026 | 06:50 PM

Tamil Nadu News: तमिलनाडु सरकार ने पोंगल त्योहार से पहले सभी चावल राशन कार्डधारकों को 3,000 रुपये की नकद सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा  है कि यह राशि श्रीलंकाई तमिल पुनर्वास शिविरों में रहने वाले परिवारों को भी मिलेगी. राज्य में करीब 2.23 करोड़ चावल राशन कार्डधारक हैं, जबकि लगभग 19,000 परिवार पुनर्वास शिविरों में रहते हैं. हालांकि, केवल चीनी या बिना वस्तु वाले करीब 3.8 लाख राशन कार्ड इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे. यह पोंगल पर अब तक दी गई सबसे बड़ी नकद सहायता है. इससे पहले 2014 में 100 रुपये और 2021 के चुनाव से पहले 2,500 रुपये दिए गए थे.

इस साल विधानसभा चुनाव से पहले पोंगल गिफ्ट योजना के लिए सरकार ने 6,936.18 करोड़ रुपये की राशि मंजूर  की है. नकद सहायता राशन दुकान के कर्मचारियों के माध्यम से सीधे वितरित की जाएगी. नकद के अलावा लाभार्थियों को 1 किलो चावल और 1 किलो चीनी के साथ गन्ना भी मिलेगा. इसके अलावा 1.76 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त धोती और साड़ी दी जाएगी.

सभी राशन कार्ड सक्रिय बैंक खातों से लिंक हो जाएंगे

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो साल पहले राशन कार्ड और बैंक खातों की जांच में पता चला कि कई कार्ड बैंक से जुड़े नहीं हैं. इसलिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर तभी हो पाएगा जब सभी राशन कार्ड सक्रिय बैंक खातों से लिंक हो जाएंगे. पोंगल के अवसर पर नकद सहायता देने की परंपरा 1990 में तत्कालीन सीएम एम. करुणानिधि ने शुरू की थी, तब पेंशनधारकों को 100 रुपये दिए गए थे. 1998 में इसे 150 रुपये किया गया.

कब कितने रुपये मिले

वहीं, जनवरी 2014 में तत्कालीन सीएम जे. जयललिता ने नकद 100 रुपये के साथ 1 किलो चावल और 1 किलो चीनी देने की शुरुआत की. इसके बाद, 2019 में नकद राशि 1,000 रुपये हुई.  2021 में 2,500 रुपये और 2022 में 21 आइटम वाले गिफ्ट हैंपर दिए गए. 2023 और 2024 में नकद 1,000 रुपये दिया गया.

पिछले महीने क्या आई थी खबर

वहीं, पीछले महीने खबर सामने आई थी कि तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को कहा  कि फिलहाल कोई योजना नहीं है जिसके तहत महिलाओं और बच्चों को मुफ्त या सब्सिडी दर पर सैनिटरी नैपकिन राशन दुकानों  के माध्यम से दी जाए. अटॉर्नी जनरल पी.एस. रमण ने सुनवाई के दौरान बताया था कि यदि ऐसा किया गया तो सरकार को इसके लिए 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे, इसलिए फिलहाल कोई नई योजना लाने का प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि अभी पोस्टनैटल महिलाएं और स्कूल की लड़कियों को गांव के स्वास्थ्य नर्सों के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Jan, 2026 | 06:48 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा