मध्य प्रदेश की महिलाएं होंगी सशक्त, 15 अगस्त से शुरू हो रही ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना

'एक बगिया मां के नाम' योजना से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों का चुनाव 'एक बगिया मां के नाम' मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 20 Jul, 2025 | 08:58 PM

देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कई तरह की योजनाएं लेकर आती है, ताकि महिलाएं अपनी पैरों पर खड़े होकर आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकें. केंद्र सरकार की ही रहा पर चलते हुए प्रदेश सरकारें भी महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कई अहम कदम उठाती हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में महिलाओं के हितों और उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए 15 अगस्त से ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की शुरुआत करने जा रही है. बता दें कि इस योजना में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं करीब 30 हजार महिलाओं को चुना जाएगा.

महिलाओं को मिलेगा खेतों पर मालिकाना हक

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक बगिया मां के नाम’ का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को खेतों की मालकिन बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है. बता दें कि ये योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं पर केंद्रित है, जिन्हें फलदार पौधे लगाकर आय का स्रोत विकसित करने का मौका मिलेगा. खास बात ये हैं कि यह योजना ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अगले चरण का अहम हिस्सा है.

मनरेगा के तहत चलाई जाएगी योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना मनरेगा योजना के अंतर्गत चलाई जाएगी. इसके योजना के लिए पात्र महिला सदस्यों के परिवारों के पास निजी भूमि जो कि 0.5 से 1 एकड़ होगी उस पर फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा. योजना की प्रमुख शर्तों के अनुसार ये जरूरी है कि योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं के पास सिंचाई का साधन होना चाहिए.अगर लाभार्थी के पास सिंचाई की सुविधा नहीं है, तो जल कुंड बनवाना जरूरी होगा. बता दें कि इस योजना के लिए सरकार की ओर से पौधारोपण, फेंसिंग और तीन सालों तक रखरखाव के लिए 2.85 लाख से 3 लाख रुपए तक कीआर्थिक मदद भी दी जाएगी. इसके साथ ही, दूसरे साल 42 दिन और तीसरे साल 35 दिन की मनरेगा द्वारा मजदूरी भी दी जाएगी. प्रदेश सरकार द्वारा हर विकासखंड में कम से कम 100 एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है.

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

‘एक बगिया मां के नाम’ योजना से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों का चुनाव ‘एक बगिया मां के नाम’ मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा. प्रदेश सरकार की इस योजना से ग्रामीण महिलाएं सशक्त होने के साथ-साथ लंबे समय तक आमदनी कर सकेंगी. योजना से जुड़े अधिकारी और कृषि सखियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ें.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स

100 Crore Aqua Park Built In Jammu And Kashmir Providing New Support Fish Farmers

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला.. जम्मू-कश्मीर में बनेगा 100 करोड़ का एक्वा पार्क, मंत्री राजीव रंजन ने बताईं खूबियां