लागत कम, मुनाफा ज्यादा! किसान इस आसान तरीके से करें लौकी की खेती, एक हेक्टेयर से 2 लाख रुपये तक होगी कमाई

Lauki Ki Kheti: किसान अगर वैज्ञानिक तरीकों और उन्नत बीजों का उपयोग करके लौकी की खेती से कम लागत में अच्छी आमदनी कमा सकते हैं. हल्की दोमट मिट्टी में मार्च के बाद या जून-जुलाई में रोपाई करके किसान प्रति हेक्टेयर 25-30 टन लौकी का उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. मचान विधि और सही जल निकासी अपनाने से फसल की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ती है. इस तरह एक हेक्टेयर में किसान 1 से 2 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. यह आधुनिक खेती छोटे और बड़े किसानों दोनों के लिए लाभकारी साबित होती है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 8 Mar, 2026 | 08:32 PM

Bottle Gourd Farming Tips: किसान अगर वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक तकनीक का उपयोग करें तो लौकी की खेती से कम लागत में अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की दोमट मिट्टी में उन्नत किस्म के बीजों की बुवाई करके किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि, सही प्रबंधन के साथ प्रति हेक्टेयर लगभग 70 से 90 क्विंटल तक पैदावार संभव है, जिससे एक लाख रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है.

बीज और बोवाई की सही तकनीक

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि, लौकी की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 4 से 5 किलो बीज की जरूरत होती है. बीज बोते समय दूरी लगभग 250 सेंटीमीटर और पौधों के बीच की दूरी 75 से 100 सेंटीमीटर होनी चाहिए. इस तरह की वैज्ञानिक व्यवस्था अपनाने से पौधों को पर्याप्त जगह मिलती है और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होती है.

बाजार में लौकी की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे बिक्री में कोई समस्या नहीं आती. इस प्रकार, किसान एक हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 1 से 2 लाख रुपये तक की आमदनी कमा सकते हैं.

सबसे उपयुक्त समय और मिट्टी

लौकी की खेती के लिए हल्की दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि बुवाई मार्च के बाद या फिर जून-जुलाई में करनी चाहिए. अगर पौध पहले से तैयार हों तो रोपाई का समय और भी फायदेमंद होता है. फसल की गुणवत्ता बढ़ाने और नुकसान से बचाने के लिए खेत में जल निकासी की सही व्यवस्था होना बेहद जरूरी है. पानी जमा होने से पौधों को नुकसान हो सकता है और पैदावार कम हो सकती है.

मचान विधि से बढ़ाएं पैदावार

लौकी की खेती मचान विधि से करने पर बेलों को सहारा मिलता है और फल जमीन से ऊपर रहते हैं. इससे न केवल फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है बल्कि पैदावार भी अधिक होती है. मचान विधि अपनाने से फसल में रोग और कीट की संभावना भी कम हो जाती है.

आधुनिक तकनीक और उन्नत बीज का महत्व

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों का उपयोग करके लौकी की खेती किसान की आय बढ़ाने का एक शानदार विकल्प बन सकती है. कम लागत में अच्छी पैदावार और स्थिर बाजार मांग के कारण यह फसल छोटे और बड़े किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. किसान अगर वैज्ञानिक तरीके अपनाकर लौकी की खेती करें तो यह कम लागत और उच्च मुनाफे वाली फसल बन सकती है. सही समय पर बुवाई, बीज की उचित मात्रा, मचान विधि और जल निकासी का ध्यान रखने से किसान एक हेक्टेयर में 1 से 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Mar, 2026 | 08:32 PM

लेटेस्ट न्यूज़