फरवरी में करें इन फूलों की बुवाई, पूरे घर में फैलेगी खुशबू.. किसानों की होगी बंपर कमाई

वसंत ऋतु में गार्डन और बालकनी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाते हैं. किसान इस मौसम में पैंसी, डायन्थस, बोगनविलिया और मेरीगोल्ड की बुवाई करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. ये फूल ठंडी जलवायु में अच्छी तरह खिलते हैं और गार्डन की सुंदरता बढ़ाते हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 9 Feb, 2026 | 02:43 PM

Flower Farming: वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पूरे बाग में रंग-बिरंगे फूल खिल गए हैं. वहीं, किचन से लेकर बालकनी तक की खूबसूरती बढ़ गई है. लेकिन बड़ी बात यह है कि इस मौसम में फूलों की खेती करने वाले किसानों की अच्छी कमाई हो रही है. क्योंकि वसंत ऋतु में फूलों की उपज बढ़ने के साथ मार्केट में मांग भी बढ़ जाती है. ऐसे में फूलों की खेती करने वाले किसान अभी अच्छी कमाई कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि वसंत ऋतु में केवल फूल ही नहीं खिलते हैं, बल्कि किसानों के लिए फूलों की बुवाई करने का अच्छा मौसम भी है. ऐसे में आज जानेंगे कि फरवरी महीने में किन फूलों की बुवाई करनी चाहिए.

बागवानी एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसान या आप चाहें, तो फरवरी महीने में पैंसी का पौधा लगा सकते हैं. यह एक बेहद आकर्षक फूल है, जिसकी पंखुड़ियों पर तितली जैसी गहरी रंगत की आकृति बनी होती है. यह ठंडे मौसम में अच्छी तरह खिलता है और वसंत की शुरुआत में लगाने के लिए उपयुक्त है. यह पौधा मजबूत होता है और अलग-अलग जलवायु परिस्थितियों में आसानी से उग जाता है.

डायन्थस की भी रोपाई कर सकते हैं आप

अगर किसान चाहें, तो वसंत ऋतु  में डायन्थस की भी रोपाई कर सकते हैं. इसे सुई वाली गुलनार या ‘पिंक’ भी कहा जाता है. गार्डन के लिए यह एक और बेहतरीन विकल्प है. यह ठंडी जलवायु में अच्छा बढ़ता है और गमलों व क्यारियों दोनों में लगाया जा सकता है. अक्टूबर से फरवरी के अंत तक इसे रोपा जा सकता है और बसंत में यह खूब फूल देता है. इसकी कुछ किस्में खुशबूदार होती हैं और कट फ्लावर के रूप में भी इस्तेमाल की जाती हैं.

बगीचों को बेहद आकर्षक और रंगीन बना देता है

अगर आप बागवानी के शौकीन हैं, तो अपने गार्डन में बोगनविलिया भी लगा सकते हैं, जिसे बोगनवेलिया या कागज के फूल के नाम से भी जाना जाता है. यह एक लोकप्रिय सजावटी पौधा है. इसके रंगीन हिस्से फूलों जैसे दिखते हैं, लेकिन वे कागज की तरह पतले होते हैं. यह पौधा तेजी से बढ़ता है और गुलाबी, मैजेंटा, लाल, सफेद, नारंगी और पीले जैसे कई चमकीले रंगों में मिलता है. लताओं वाला यह पौधा दीवारों, बालकनियों और बगीचों को बेहद आकर्षक और रंगीन बना देता है.

गार्डन के लिए बेहद पसंद किया जाने वाला फूल है

वहीं गेंदा यानी मैरीगोल्ड भी गार्डन के लिए बेहद पसंद किया जाने वाला फूल है. आमतौर पर इसे बारिश के मौसम में लगाया जाता है और इसके फूल सर्दियों में खिलते हैं. हालांकि, इसकी कुछ किस्में फरवरी में भी लगाई जा सकती हैं, जो करीब 60 दिनों में फूल देना शुरू कर देती हैं. वसंत ऋतु में गेंदा खासतौर पर खूबसूरत दिखता है. इसके पीले और नारंगी फूल गार्डन और क्यारियों की शोभा बढ़ाते हैं और इसे लगाना भी काफी आसान होता है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Feb, 2026 | 02:33 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी