5 साल में पशुओं को संक्रामक रोग से छुटकारा दिलाने का लक्ष्य, टीकाकरण और मोबाइल पशु सेवा शुरू

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना भारत के पशुपालकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है. इस योजना का उद्देश्य है 2030 तक खुरपका और अन्य बीमारियों को खत्म करना.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 8 Jun, 2025 | 04:39 PM

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना (LHDCP) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हमारे देश के पशुधन को स्वस्थ रखना और बीमारियों से बचाना है. भारत में बड़ी संख्या में गाय, भैंस, भेड़, बकरी और सूअर जैसे पशु हैं, जो लाखों लोगों की रोजी-रोटी का जरिया हैं. इसलिए इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है ताकि पशुपालन से जुड़ी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे और लोग अच्छी आमदनी कर सकें.

टीकाकरण से मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना के तहत खुरपका-मुंहपका (FMD), गोजातीय ब्रुसेलोसिस, पेस्ट डेस पेटिट्स रुमिनेंट (PPR) और क्लासिकल स्वाइन फीवर (CSF) जैसी खतरनाक बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए जानवरों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है. इस टीकाकरण से पशुओं की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी और बीमारियों का असर कम होगा. इससे दूध और मांस उत्पादन की क्वालिटी में सुधार होगा और पशुपालकों की आमदनी भी बढ़ेगी.

मोबाइल वेट यूनिट से घर बैठे मिलेगा इलाज

अब गांवों में पशुओं को इलाज के लिए दूर शहर नहीं ले जाना पड़ेगा. पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना (LHDCP) के तहत मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां (MVU) शुरू की गई हैं, जो सीधे किसानों के गांव में पहुंचकर पशुओं का इलाज करेंगी. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि खर्च भी कम होगा. इन यूनिट्स में डॉक्टर, दवाइयां और जरूरी उपकरण मौजूद रहते हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में तुरंत सेवा मिल सके.

सस्ती दवाइयों की उपलब्धता और राज्यों को सहायता

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PM-KSK) और सहकारी समितियों के जरिए जेनेरिक व एथनो-पशु चिकित्सा दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करा रही है. ये दवाइयां सुरक्षित और प्रभावी होती हैं. वहीं, पशुपालन और डेयरी विभाग (ASCAD) के द्वारा राज्यों को आर्थिक मदद भी दी जाती है ताकि वे अपने हिसाब से स्थानीय बीमारियों से लड़ने के लिए तैयारी कर सकें.

2030 तक खत्म होंगे पशु रोग

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना का लक्ष्य है कि 2030 तक खुरपका, मुंहपका और पेस्ट डेस पेटिट्स रुमिनेंट जैसी खतरनाक बीमारियों को पूरी तरह खत्म किया जाए. इससे देश के पशुधन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों का जीवन बेहतर होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Jun, 2025 | 04:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये