गाय जितना दूध देती हैं ये बकरियां, पालन करते ही दूर हो जाएगी पैसों की तंगी.. तेजी से बड़े होते हैं इनके बच्चे

बकरी पालन अब बड़ा व्यवसाय बन गया है, जिसमें दूध और मांस दोनों से अच्छी कमाई होती है. खास नस्लें जैसे जमुनापारी, सिरोही, बरबरी, बीटल और ओस्मानाबादी कम चारे में तेजी से वजन बढ़ाती हैं और रोज 2-3 लीटर दूध देती हैं. देश-विदेश में इनकी मांग भी ज्यादा है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 12 Jan, 2026 | 03:44 PM

Best Goat Breed: बकरी पालन सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों का बिजनेस नहीं रहा. अब यह एक बड़ा व्यवसाय बन चुका है. गांव से लेकर शहरों तक में लोग बड़े स्तर पर बकरी पालन कर रहे हैं. इससे लाखों में कमाई हो रही है. वहीं, केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी बकरी पालन को बढ़ावा दे रही हैं. किसानों को बकरी पालन का कारोबार शुरू करने के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है. इसके बावजूद कई किसानों का कहना है कि उसे बकरी पालन के बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है. ऐसे किसानों को अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम बकरी की ऐसी नस्लों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनका पालन करने पर कमाई ही कमाई होगी.

एक्सपर्ट के मुताबिक, बकरी की कुछ ऐसी खास नस्लें हैं, जो गाय जितना दूध देती हैं और तेजी से वजन बढ़ाती हैं. ऐसे में किसानों को दूध और मांस दोनों से अच्छी कमाई होती है. इन्हीं खास नस्लों में सिरोही, जमुनापारी, बरबरी और बीटल बकरियां  शामिल हैं. इनके मांस और दूध की मांग विदेशों में भी खूब है. ये बकरियां रोज 2-3 लीटर दूध देती हैं और कम चारे में जल्दी वजन बढ़ाती हैं.

रोजाना 2-3 लीटर तक दूध देती है

बात अगर सानन नस्ल की करें तो इसका मूल स्थान स्विट्जरलैंड है. सानन बकरी 3-4 लीटर दूध प्रतिदिन देती है. भारतीय गर्म मौसम में इसे ठीक से पालना जरूरी है, लेकिन सही देखभाल में यह डेयरी बकरी के रूप में अच्छा मुनाफा देती है. अगर आप बकरी पालन  से दूध से कमाई करना चाहते हैं तो जमुनापारी नस्ल आपके लिए सबसे सही साबित हो सकती है. इसे ‘बकरियों की गाय’ कहा जाता है, क्योंकि यह रोजाना 2-3 लीटर तक दूध देती है और इसकी ऊंचाई व शरीर देखकर पहली नजर में यह गाय लग सकती है. देश-विदेश में इसकी बहुत मांग है. ऐसे भी कई देसी नस्ल की गायें रोजाना 3 लीटर तक ही दूध देती हैं. खास बात यह है कि इसके बच्चे तेजी से बड़े होते हैं. यानी इनका वजन बहुत जल्द बढ़ता है.

दूध व मांस दोनों के लिए अच्छा विकल्प

राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, महाराष्ट्र या अन्य गर्म इलाकों में रहने वाले किसानों के लिए ओस्मानाबादी बकरी मुनाफे का बेहतरीन विकल्प है. यह गर्म जलवायु में भी अच्छा उत्पादन देती है और मांस के लिए भी उपयुक्त है. बरबरी नस्ल कम जगह, कम चारा और कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती है. छोटे आकार की यह बकरी उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है, जल्दी परिपक्व होती है और दूध व मांस दोनों के लिए अच्छा विकल्प है.

राजस्थान की मशहूर ‘सिरोही’ नस्ल

वहीं, राजस्थान की मशहूर ‘सिरोही’ नस्ल आज देशभर के किसानों की पहली पसंद बन गई है. यह बकरी जल्दी वजन बढ़ाती है, कम देखभाल में अच्छी ग्रोथ देती है और खासकर मांस के लिए बहुत फायदेमंद है. इसी वजह से सिरोही बकरी  पालन करने वाले किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. अगर आप ऐसी नस्ल चाहते हैं जो दूध भी दे और मांस के लिए भी उपयुक्त हो, तो पंजाब की ‘बीटल बकरी’ सही विकल्प है. यह रोजाना 2 लीटर दूध देती है और इसके बच्चे भी तेजी से वजन पकड़ते हैं. इसकी मांग शहरों और गांवों दोनों जगह रहती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Jan, 2026 | 03:40 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट