गाय-भैंस की उम्र का सच छुपा है दांतों और सींगों में! खरीदने से पहले ये तरीका जरूर अपनाएं

गाय या भैंस खरीदते समय उनकी सही उम्र जानना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि उम्र से यह तय होता है कि वह पशु कितने साल तक दूध देगा. दुधारू पशु की उम्र का सही अनुमान लगाने के दो प्रमुख तरीके हैं.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 11 Jul, 2025 | 05:56 PM

गाय या भैंस खरीदते समय किसान अक्सर दूध की मात्रा, नस्ल या शरीर की बनावट पर ध्यान देते हैं, लेकिन सबसे अहम पहलू होता है पशु की सही उम्र जानना. उम्र का सही अनुमान लगाना इसलिए जरूरी है. क्योंकि इससे यह तय होता है कि वह गाय या भैंस कितने साल तक दूध देगी और कितनी उत्पादक रहेगी. कई बार उम्र ज्यादा होने पर पशु जल्द ही दूध देना बंद कर देता है और नुकसान हो जाता है. ऐसे में दुधारू पशु की उम्र का पता लगाने के दो आसान और प्रचलित तरीके हैं.

1. दांत बताते हैं उम्र का सच

पशु की उम्र जानने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है उसके दांतों की जांच करना. गाय या भैंस के निचले जबड़े में कुल चार जोड़े स्थायी दांत होते हैं, लेकिन ये सभी एक साथ नहीं निकलते. मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहला जोड़ा करीब पौने दो साल की उम्र में आता है. जबकि दूसरा जोड़ा ढाई साल की उम्र में, तीसरा तीन साल की उम्र में और चौथा जोड़ा चार साल पूरा होते-होते निकलता ह. इन दांतों की स्थिति देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पशु कितना पुराना है. यह जानकारी इसलिए जरूरी है क्योंकि दूध देने वाले पशु  आमतौर पर अपने युवावस्था और मध्य अवस्था में ही सबसे ज्यादा दूध देते हैं. उम्र का सही अनुमान आपको सही पशु खरीदने में मदद करता है.

2. सींग के छल्लों से भी होता है अंदाजा

गाय-भैंस के सींगों पर बने छल्ले भी उम्र का अंदाजा लगाने का एक और तरीका हैं. पहला छल्ला तीन साल की उम्र में सींग की जड़ पर दिखाई देने लगता है और इसके बाद हर साल एक नया छल्ला बनता है.  सींगों पर जितने छल्ले होते हैं, उसमें 2 जोड़ने से पशु की कुल उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी गाय के सींग पर 5 छल्ले हैं तो उसकी उम्र लगभग 7 साल मानी जा सकती है. हालांकि, कुछ पशु व्यापारी जानबूझकर छल्लों को रेती से घिसकर धोखा देने की कोशिश करते हैं. इसलिए इस विधि को पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना जाता.

उम्र का असर दूध उत्पादन पर

गाय-भैंस औसतन 15 से 20 साल तक जीवित रहती हैं, लेकिन उनका अच्छा दूध उत्पादन  लगभग 6 से 10 साल की उम्र तक ही होता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उनके दूध देने की क्षमता कम होने लगती है. अगर आप नया दुधारू पशु खरीद रहे हैं तो कोशिश करें कि उसकी उम्र 3 से 7 साल के बीच हो, ताकि वह लंबे समय तक अच्छा दूध दे सके और आपका निवेश भी सफल हो.

खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • दांत और सींग की स्थिति को ध्यान से देखें.
  • अनुभवी पशु चिकित्सक की मदद लें.
  • सींगों पर छल्लों की संख्या के साथ दांतों की अवस्था की भी जांच करें.
  • जरूरत हो तो पुराने मालिक से उम्र का प्रमाण मांगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Jul, 2025 | 05:56 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Animal Care Tips Benefits Of Deworming In Dairy Animals To Boost Milk Production

मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Cm Hemant Soren Major Decision 23 Proposals Approved Cabinet Farmers And Youth Likely Get Relief

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला..कैबिनेट में 23 प्रस्ताव मंजूर, किसानों और युवाओं को मिल सकती राहत

Grand Inauguration Agricultural Trade Fair Ranchi Government Responds Regarding Loan Waiver For 4 5 Lakh Farmers

रांची में कृषि व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ, 4.5 लाख किसानों की कर्जमाफी पर सरकार ने दिया जवाब

Madhya Pradesh Farmers Yogendra Pal Singh Solanki Farmer From Narmadapuram Creating Portraits Of Agriculture Ministers From 11 Countries Using Grains During Indore Brics Summit

किसान ने अनाज के दानों से बनाई ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीर, गेहूं-धान, सरसों का इस्तेमाल

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Women Beneficiaries To Surpass 2 17 Crore For 23rd Installment Check Pm Kisan All Beneficiaries Increased

2.17 करोड़ महिला किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Bihar Storage Godown Threshing Floor Scheme Farmers Benefit Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha

किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, बिहार में बनेंगे 305 भंडारण गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर