लू में भी नहीं घटेगा दूध, रंजका चारा बना पशुओं का कूलिंग फूड.. किसान कमा सकते हैं ज्यादा मुनाफा!

गर्मी के मौसम में पशुओं की सेहत और दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए रंजका चारा बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है. यह पशुओं को ठंडक देता है और पोषण भी बढ़ाता है. इसके इस्तेमाल से दूध उत्पादन में इजाफा हो रहा है और किसानों की कमाई भी बेहतर हो रही है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 28 Mar, 2026 | 03:38 PM

Animal Feed: गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा असर पशुओं पर पड़ता है. तेज धूप और लू की वजह से उनका खाना कम हो जाता है और दूध देने की क्षमता भी घट जाती है. ऐसे में पशुपालक अक्सर परेशान हो जाते हैं कि क्या करें जिससे पशु स्वस्थ रहें और दूध भी अच्छा दें. अब इसका आसान समाधान सामने आया है-रंजका हरा चारा. यह चारा पशुओं के लिए किसी ‘कूलिंग फूड’ से कम नहीं है, जो गर्मी में उन्हें ठंडक देने के साथ-साथ दूध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद कर रहा है.

गर्मी में पशुओं के लिए वरदान बना रंजका चारा

पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम के अनुसार, गर्मियों में पशुओं को ऐसा चारा  देना जरूरी होता है, जो उनके शरीर को ठंडा रखे और जरूरी पोषण भी दे. रंजका चारा इसी काम में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है. यह हरा चारा पशुओं के शरीर का तापमान संतुलित रखता है, जिससे वे गर्मी में भी स्वस्थ रहते हैं. साथ ही, यह चारा खाने के बाद पशुओं की भूख भी बढ़ती है, जिससे उनका दूध उत्पादन बेहतर होता है.

दूध बढ़ाने में कारगर, पशु रहते हैं स्वस्थ

गर्मी के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि पशु कम दूध देने लगते  हैं. इसका कारण होता है शरीर में पानी और पोषण की कमी. रंजका चारा इस समस्या को दूर करता है. इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो पशुओं को ऊर्जा देते हैं और उनकी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाते हैं. विशेषज्ञ के अनुसार, अगर पशुओं को नियमित रूप से यह चारा दिया जाए, तो दूध की मात्रा में अच्छा इजाफा देखने को मिलता है. साथ ही पशु कम बीमार पड़ते हैं, जिससे दवाइयों पर खर्च भी कम होता है.

कम लागत में आसान खेती, किसानों को मिल रहा फायदा

रंजका चारे की खेती करना भी काफी आसान  है. इसमें ज्यादा खर्च नहीं आता और कम समय में अच्छा उत्पादन मिल जाता है. किसानों के लिए यह एक फायदे का सौदा बनता जा रहा है, क्योंकि एक बार इसकी खेती शुरू करने के बाद लंबे समय तक हरा चारा मिलता रहता है. इसके अलावा, यह चारा जल्दी बढ़ता है और बार-बार काटा जा सकता है, जिससे पशुपालकों को लगातार चारा मिलता रहता है.

डेयरी कारोबार को मिल रही नई मजबूती

रंजका चारे के इस्तेमाल से डेयरी कारोबार  को भी बड़ा फायदा हो रहा है. जब पशु ज्यादा दूध देते हैं, तो किसानों की आमदनी भी बढ़ती है. आजकल कई पशुपालक इस चारे को अपनाकर अपने डेयरी बिजनेस को मजबूत बना रहे हैं. यह न सिर्फ गर्मी में पशुओं को बचाता है, बल्कि उनकी सेहत और उत्पादन दोनों को बेहतर बनाता है. कुल मिलाकर, रंजका चारा गर्मियों में पशुपालकों के लिए एक आसान और असरदार उपाय बनकर सामने आया है. अगर सही तरीके से इसकी खेती और उपयोग किया जाए, तो यह किसानों की कमाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़