Animal Husbandry : गोवंश संरक्षण को नई रफ्तार, दो नई गोशालाओं को मंजूरी और पशुपालन पर खास जोर

बांदा जिले में गोवंश संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दो नई गोशालाओं के निर्माण को मंजूरी दी गई है. बैठक में चरागाहों को कब्जा मुक्त करने, पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने और काऊ टूरिज्म जैसे नए प्रयोगों पर जोर दिया गया.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 22 Jan, 2026 | 03:55 PM

Cow Shelter : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सड़कों और खेतों में भटकते निराश्रित गोवंश की चिंता अब प्रशासन की प्राथमिकता बनती दिख रही है. गांव से लेकर शहर तक लोग चाहते हैं कि पशुओं को सुरक्षित ठिकाना मिले और किसानों को फसलों के नुकसान से राहत. इसी सोच के साथ विकास भवन सभागार, बांदा में एक अहम बैठक हुई, जिसमें गोवंश संरक्षण और पशुधन विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए.

बांदा में दो नई गोशालाओं को मिली हरी झंडी

बांदा जिले में निराश्रित गोवंश के संरक्षण  के लिए दो नई गोशालाओं के निर्माण को स्वीकृति दी गई है. बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सड़कों और खेतों में घूम रहे गोवंश को सुरक्षित आश्रय देना समय की जरूरत है. नई गोशालाओं के बनने से पशुओं को बेहतर देखभाल मिलेगी और किसानों को फसल नुकसान से राहत मिलेगी.

खेती और पशुपालन एक-दूसरे के पूरक

बैठक में दुग्ध विकास  एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जोर देकर कहा कि कृषि और पशुपालन एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं. अगर पशुपालन को मजबूत किया जाए, तो किसानों की आय बढ़ाने में बड़ी मदद मिल सकती है. उन्होंने पशुपालन को किसानों की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार बताया. साथ ही गौशाला, पाठशाला और व्यायामशाला की पारंपरिक सोच का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के संतुलित विकास  में इनकी अहम भूमिका रही है और आगे भी बनी रहनी चाहिए.

चरागाह होंगे कब्जा मुक्त, चारे की होगी बेहतर व्यवस्था

सरकारी चरागाहों पर अतिक्रमण को लेकर मंत्री ने सख्त निर्देश दिए. राजस्व और पुलिस विभाग को कहा गया कि चरागाहों को कब्जा मुक्त कराया जाए और वहां पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जाए. इससे गोवंश को खुले में भटकने से रोका जा सकेगा. साथ ही सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गौशालाओं में समय पर त्रिपाल, चारा  और अन्य जरूरी इंतजाम पूरे किए जाएं.

काऊ टूरिज्म और स्वरोजगार की नई पहल

बैठक में महोबा से आए काऊ टूरिज्म मॉडल की खास सराहना की गई. मंत्री ने कहा कि इस मॉडल को बांदा, चित्रकूट जैसे धार्मिक क्षेत्रों में भी लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने स्कूली बच्चों को ऐसे स्थलों के भ्रमण के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया. इसके साथ ही नस्ल सुधार, गोबर और गोमूत्र से उत्पाद बनाकर किसानों की आय बढ़ाने, और मुर्गी, सूकर व बकरी पालन  को स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही गई. नगर पालिका को कान्हा गौशाला के बेहतर प्रबंधन और बासी रोटी संग्रहण के लिए ई-रिक्शा के प्रभावी संचालन के निर्देश भी दिए गए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Jan, 2026 | 03:55 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी