मक्के से बने साइलेज का कमाल, गाय ने एक दिन में 29 लीटर दूध देकर बनाया रिकॉर्ड

साइलेज का इस्तेमाल करने से एक किसान ने दूध उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी हासिल की है. मक्के से बने इस पौष्टिक चारे ने पशुओं की सेहत सुधारी और कम खर्च में बेहतर परिणाम दिए. इसके असर से उनकी गाय ने रिकॉर्ड दूध दिया और कुल उत्पादन भी तेजी से बढ़ा, जिससे आमदनी में फायदा हुआ.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 15 Dec, 2025 | 06:45 AM

Madhya Pradesh News : किसान अक्सर सोचते हैं कि दूध उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए, चारे की बचत कैसे हो और पशु हमेशा तंदुरुस्त कैसे रहें. लेकिन एक किसान ने ऐसा तरीका अपनाया कि न सिर्फ खर्च कम हुआ, बल्कि उसकी गाय ने जिले में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड ही बना दिया. मक्के से तैयार किया गया साइलेज आज इस किसान की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है.

मक्के के अवशेष से बना सोने जैसा चारा

साइलेज यानी हरा चारा  जिसे खास तरीके से फर्मेंट कर स्टोर किया जाता है. मध्य प्रदेश के किसान प्रियांक गुढ़ा (Priyank Gudha) जो 30 एकड़ में मल्टी क्रॉपिंग की खेती करते हैं. किसान प्रियांक गुढ़ा ने बताया कि उन्होंने मक्के की कटाई के बाद बचे हुए अवशेष को व्यर्थ न जाने देकर उससे साइलेज तैयार किया. यह चारा पौष्टिक  भी है और लंबे समय तक बिना खराब हुए चलता भी है. किसान का कहना है कि पहले चारे में काफी खर्च हो जाता था, लेकिन साइलेज बनाने से चारे की बचत भी होती है और गुणवत्ता भी बेहतर रहती है. पशु इसे बड़ी खुशी से खाते हैं और इससे उनकी ऊर्जा भी बनी रहती है.

Silage Farming

मध्य प्रदेश के किसान प्रियांक गुढ़ा.

दूध उत्पादन में 20-30 फीसदी की बढ़ोतरी

प्रियांक गुढ़ा बताते हैं कि साइलेज खिलाने  के बाद उनकी गायों की सेहत में सबसे बड़ा फर्क देखने को मिला. पशुओं का पाचन मजबूत हुआ, थकान कम हुई और दूध उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई. उनके अनुसार, साइलेज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं, जिसके कारण दूध में फैट बढ़ता है और क्वालिटी भी बेहतर होती है.

गिर गाय ने बनाया जिलास्तरीय रिकॉर्ड

साइलेज का सबसे बड़ा असर तब देखने को मिला जब उनकी गिर नस्ल की गाय ने एक दिन में 29 लीटर दूध देकर जिले में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय का रिकॉर्ड  बना दिया. यह उपलब्धि किसान समुदाय में चर्चा का विषय बन गई. किसान का कहना है, अगर चारा पौष्टिक हो और पशु को सही मात्रा में मिले तो वह अपनी पूरी क्षमता से दूध देता है. साइलेज ने मेरी गायों को नई ताकत दी है.

200 लीटर से ज्यादा दूध उत्पादन, किसान कर रहे ट्रेनिंग भी

आज किसान रोजाना 200 लीटर से ज्यादा दूध बेच  रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. वह अब आसपास के किसानों को भी साइलेज बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं. उनका कहना है, साइलेज हमारे जैसे छोटे-बड़े सभी किसानों के लिए वरदान है. इससे खर्च भी कम होता है और दूध की मात्रा भी बढ़ती है. हर किसान को इसे एक बार जरूर आजमाना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Dec, 2025 | 06:45 AM

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?

Shivraj Singh Chouhan Big Statement On India Us Trade Agreement Milk Production

Trade Deal पर बोले शिवराज, कहा- अमेरिका ने कई कृषि उत्पादों पर 0 फीसदी किया टैरिफ.. ये खाद्य पदार्थ नहीं आएंगे भारत

Fisheries Animal Husbandry And Dairying Minister Rajiv Ranjan Singh Said Foot And Mouth Disease Will Be Eradicated By 2030

2030 तक खत्म हो जाएगा खुरपका-मुंहपका, किसानों की होगी दूध से 9 रुपये लीटर अधिक कमाई

Will The Us India Trade Deal Harm The Agriculture And Animal Husbandry Sectors Sarwan Singh Pandher Responded

क्या अमेरिका-भारत व्यापार समझौते से कृषि और डेयरी सेक्टर को होगा नुकसान, क्यों नाराज हैं सरवन सिंह पंढेर?

Farmer Organizations Protested Against The India Us Trade Agreement Expressing Concern About This

किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का किया विरोध, इस बात को लेकर जताई चिंता

Im Issues Alert Rain May Occur Due To Western Disturbance

IMD ने जारी किया अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हो सकती है बारिश, जानें UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Agriculture News Live Updates 8th February 2026 Sunday Budget 2026 Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News 2

LIVE भारत और मलेशिया सुरक्षा क्षेत्र में आतंकवाद, खुफिया जानकारी और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाएंगे-PM मोदी