तेजी से बढ़ रहा पिग फार्मिंग का क्रेज, इस राज्य में सूअरों की संख्या जानकर दंग रह जाएंगे आप

भारत में सुअरों की सबसे ज्यादा आबादी असम में है. सुअर पालन कम लागत, तेजी से बढ़ने वाली नस्लों और मांस की बढ़ती मांग के चलते किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बनता जा रहा है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 11 Jun, 2025 | 11:53 AM

भारत में जब पशुपालन की बात होती है तो अक्सर गाय, भैंस और बकरी का नाम लिया जाता है. लेकिन एक ऐसा पशु भी है, जिसकी आबादी चुपचाप करोड़ों में पहुंच गई है, वो है सुअर. 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, असम भारत का ऐसा राज्य बनकर उभरा है, जहां सबसे ज़्यादा सुअरों की संख्या दर्ज की गई. देश में कुल सूअर आबादी भले 12 फीसदी घटी हो, लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों में इसका क्रेज कम नहीं हुआ. खास बात ये है कि इस पशु से कम खर्च में ज्यादा कमाई होती है, इसीलिए अब लोग सुअर पालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

असम बना सुअरों का गढ़

2019 की पशुगणना के अनुसार असम में 2 मिलियन से ज्यादा सुअर थे, जो देश में सबसे अधिक है. इसके बाद झारखंड और मेघालय का स्थान आता है. इन तीनों राज्यों ने सुअर पालन को सिर्फ जीविका का साधन ही नहीं, बल्कि रोजगार के रूप में भी अपनाया है. पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में यह परंपरागत पेशा रहा है. लेकिन अब इसमें आधुनिक नस्लों और तकनीकों का उपयोग कर इसे व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. बिहार, नागालैंड, मिजोरम और कर्नाटक में भी सुअर पालन तेजी से बढ़ रहा है.

कम खर्च, ज्यादा मुनाफा

सुअर पालन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कम लागत में अधिक उत्पादन देना. इन्हें पालने के लिए न तो बहुत ज्यादा जगह की जरूरत होती है, न ही महंगे चारे की. घुंगरू , नियांग मेघा और निकोबारी जैसी नस्लें तेजी से बढ़ती हैं और इनसे ज्यादा मांस प्राप्त होता है. इसके अलावा, एक मादा सुअर साल में दो बार 8 से 10 बच्चे देती है, यानी एक साल में 16 से 20 तक सुअर पैदा हो सकते हैं. यही वजह है कि किसानों के बीच यह व्यवसाय लोकप्रिय होता जा रहा है.

सिर्फ मांस नहीं, कई और फायदे

सुअर का मांस यानी ‘पॉर्क’ भारत में भले सीमित क्षेत्रों में खाया जाता हो. लेकिन विदेशों में इसकी भारी मांग है. यही वजह है कि अब भारत से इसका निर्यात भी बढ़ रहा है. सुअर सिर्फ मांस ही नहीं देता, बल्कि उसकी खाल, हड्डी और बालों का भी व्यावसायिक उपयोग होता है. इससे जुड़े उत्पाद जैसे ब्रश, गोंद और जैविक खाद आदि भी बनाए जाते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Jun, 2025 | 11:52 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Iran Israel War Has Created Fertilizer Crisis May Be A Shortage Fertilizer In India Price Hike

ईरान-इजरायल युद्ध से उर्वरक पर छाया संकट, हो सकती है खाद की किल्लत.. कीमतों में भी इजाफा

Sadabad Potatoes Earned International Recognition With 41840 Packets Shipped Russia First Time Ensuring Better Prices Farmers

सादाबाद के आलू ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, पहली बार 41,840 पैकेट रूस भेजे गए.. किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

Palm Oil Prices Risen By 80 Percent In Telangana Now Rs 21546 Per Tonne

पाम ऑयल की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी, 21546 रुपये टन हुआ रेट.. किसान कर रहे बंपर कमाई

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव