यूपी के किसान दीपू शाही के उगाए केलों की पड़ोसी देश में भी डिमांड, गांव के अन्य लोगों के लिए बने मिसाल

महाराजपुर के किसान दीपू शाही कोयम्बटूर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. लेकिन गांव में पड़ी खाली जमीन को देखकर उनके मन में उस जमीन पर खेती करने का खयाल आया जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वे खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 22 Sep, 2025 | 11:15 AM

Champion Kisan: कहते हैं कि किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई नहीं होता और इस कहावत को सच साबित करने का काम किया है उत्तर प्रदेश के प्रगितिशील किसान दीपू शाही ने. जी हां, आज की हमारी ‘चैंपियन किसान’ की सीरीज में हम बात करेंगे यूपी के चैंपियन किसान दीपू शाही की, जिन्होंने प्राइवेट कंपनी की नौकरी छोड़ खेती का हाथ थाम लिया और आज उस खेती से न केवल अपने जीवन को आर्थिक तौर पर बदला है बल्कि अन्य किसानों के लिए भी मिसाल बन गए हैं. दीपू के सफलता के इस सफर में उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी लाभ मिला. आज वो और उनका परिवार खेती-किसानी करता है और आत्म-सम्मान की जिंदगी जी रहा है. बता दें कि, किसान दीपू शाही अपने परिवार के साथ केले की खेती करते हैं और अबतक केले के हजारों पौधे लगा चुके हैं.

केले की खेती से की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के महाराजपुर जिले के घुघली गांव के रहने वाले दीपक शाही 8 साल पहले तमिलनाडु के कोयम्बटूर सिटी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. जब वह अपने गांव आए और अपने जमीन को खाली देखा तो उन्होंने अपने जमीन पर अलग खेती करने का फैसला किया. इसे फैसले के चलते उन्होंने अपनी 3 बीाघा जमीन पर केले की खेती की शुरुआत की. केले से पहले उनके खेतों में गेहूं और सरसों जैसी फसलों की खेती होती थी. आगे चलकर उन्होंने आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी लेकर केले की खेती  (Banana Farming) से अच्छी कमाई शुरू कर दी.

3 हजार पौधों की रोपाई कर चुके हैं दीपू

दीपू शाही अपने आसपास के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं. उनके खेत के पास से गुजरने वाले लोग एक बार रुककर उनकी फसल जरूर देखते हैं. किसान दीपू शाही बताते हैं कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहले गुजरात से जैन प्रजाति का और इजराइली जी-9 प्रजाति के केले का पौधा मंगाया. अब तक वे अपने खेत में केले के लगभग 3 हजार पौधों की रोपाई कर चुके हैं. दीपू शाही बताते हैं कि, केले की खेती से उनके जीवन में काफी बदलाव हुआ है.

नेपाल तक जाता है उनके खेत का केला

आज के समय में दीपू और उनका पूरा परिवार मिलकर केले की खेती करते हैं और अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके खेत से कटाई के बाद केला गोरखपुर,लखनऊ ,दिल्ली,राजस्थान सहित पड़ोसी देश नेपाल में भी जाता है. उन्होंने बताया कि सरकार की मदद से उन्होंने अपने खेत में ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगवाया है. वे बताते हैं कि पौधे की रोपाई के बाद करीब साल भर में केला तैयार हो जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Sep, 2025 | 09:45 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट