सितंबर में लगाएं ये सब्जियां, कुछ महीनों में पाएं सालभर की आमदनी

यह महीना ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही ठंडा, इसलिए सब्जियों और रबी फसलों दोनों के लिए मौसम आदर्श रहता है. इस समय आप कई तरह की सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 1 Sep, 2025 | 01:48 PM

अगर आप खेती के जरिए अच्छी कमाई करने की सोच रहे हैं, तो सितंबर का महीना आपके लिए बेहद मुफीद है. यह महीना ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही ठंडा, इसलिए सब्जियों और रबी फसलों दोनों के लिए मौसम आदर्श रहता है. इस समय आप कई तरह की सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं, जो कुछ महीनों में तैयार होकर आपको सालभर का मुनाफा दे सकती हैं.

कौन-कौन सी सब्जियां उगाई जा सकती हैं

सितंबर में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियों में शलगम, बैंगन, गाजर, मूली, चुकंदर, मटर, गोभी, ब्रोकली, पत्ता गोभी, सेम की फली और टमाटर शामिल हैं. इसके अलावा, हरी धनिया, पालक, बथुआ और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों की भी बुवाई की जा सकती है. इन सब्जियों की खासियत यह है कि इनमें से कई तो 45 दिन के अंदर पककर तैयार हो जाती हैं, जिससे किसानों को जल्दी उत्पादन मिल जाता है.

टमाटर की खेती से बन सकती है बड़ी आमदनी

टमाटर की बुवाई सितंबर से अक्टूबर के बीच की जाती है और इसकी फसल दिसंबर-जनवरी तक तैयार हो जाती है. टमाटर की मांग सालभर बनी रहती है, इसलिए इसे बड़े पैमाने पर उगाकर लाखों रुपये की आमदनी की जा सकती है. आप जैविक तरीके से टमाटर की खेती कर सकते हैं, जिससे लागत कम और मुनाफा अधिक होगा.

ब्रोकली और पत्ता गोभी की बढ़ती मांग

ब्रोकली और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों की मांग शहरों में लगातार बढ़ रही है. ब्रोकली की कीमत 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक होती है, और इसे उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. सितंबर में बुवाई करने से पौधे जल्दी विकसित होते हैं और समय रहते फसल तैयार हो जाती है. पत्ता गोभी भी ठंडे मौसम में अच्छी फसल देती है और इसका बाजार हमेशा सक्रिय रहता है.

बैंगन और गाजर से भी अच्छा मुनाफा

बैंगन की खेती भी सितंबर में की जाती है. यह कम मेहनत और कम लागत में अच्छी पैदावार देती है. ठंडी शुरुआत में बाजार में इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे अधिक लाभ होता है. वहीं, गाजर की बुवाई अगस्त से नवंबर तक की जा सकती है. आप जल्दी पकने वाली गाजर की किस्में लगाकर मात्र 2 महीने में उत्पादन लेकर बेच सकते हैं.

छोटे व्यवसायियों के लिए भी फायदेमंद

इन सब्जियों की खेती न केवल किसानों के लिए बल्कि छोटे व्यवसायियों और गार्डनिंग शौकीनों के लिए भी लाभकारी है. आप अपनी खेतों या बगीचों में छोटे पैमाने पर भी ये सब्जियां उगा सकते हैं और स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

जैविक खेती और लागत

अगर आप जैविक विधि अपनाकर सब्जियों की खेती करेंगे तो रसायनों की लागत बच सकती है और फसल स्वास्थ्यवर्धक भी रहेगी. मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए गोबर की खाद और जैविक उर्वरक का इस्तेमाल करें. नियमित पानी और धूप का ध्यान रखें. यह सरल उपाय आपकी सब्जियों की पैदावार बढ़ाने में मदद करेंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी