मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत मामले में केंद्र सख्त, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी    

Milk Adulteration: आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत मामले में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया गया है. ज्यादातर पीड़ित लोगों में बच्चे और बुजुर्ग थे. यहां पर दूध में मिलावट की पहचान का आसान तरीका भी उपभोक्ताओं के लिए बताया जा रहा है...

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 26 Mar, 2026 | 04:31 PM

How to Know Milk Adulteration : आंध्र प्रदेश में 23 मार्च को मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि, 4 लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा है कि दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करें. आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में मृतक के स्वास्थ्य की स्थिति, जांच और उनके परिजनों को यदि कोई मुआवजा दिया गया है तो उसकी डिटेल्स भी शामिल करें.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के लालाचेरुवु, चौदेश्वरननगर और स्वरूपनगर क्षेत्रों में फरवरी के मध्य से अब तक मिलावटी दूध के सेवन से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. कम से कम चार अन्य लोगों का भी इसी तरह के लक्षणों के साथ चिकित्सा उपचार चल रहा है.

नरसापुरम डेयरी का दूध पीकर बीमार हुए लोग

रिपोर्ट में बताया गया है कि दूध में एथिलीन ग्लाइकॉल नामक विषैला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके कारण दूध का सेवन करने वाले लोगों के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. मिलावट का संदिग्ध स्रोत नरसपुरम गांव में स्थित एक डेयरी है, जो क्षेत्र के 100 से अधिक घरों को दूध की आपूर्ति करती है. इस डेयरी से आने वाले दूध पीकर लोगों को तबियत खराब हुई और देखते ही देखते कई लोग गंभीर हालत में चले गए.

मृतकों के परिजनों को मुआवजा आदि की जानकारी मांगी

आयोग ने कहा है कि समाचार रिपोर्ट में दर्ज तथ्य यदि सत्य हैं तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा बनता है. इसलिए आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि रिपोर्ट में मृतकों की स्वास्थ्य स्थिति, जांच और मृतकों के परिजनों को यदि कोई मुआवजा दिया गया हो, तो उसका विवरण शामिल होना चाहिए.

पीड़ितों में बच्चे और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा

दूध पीकर लोगों के बीमार पड़ने के मामले फरवरी 2026 के बाद 23 मार्च को भी सामने आए. जब पीडि़तों को पेट दर्द, उल्टी, पेशाब न आना और गुर्दे की गंभीर खराबी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं. इन पीड़ितों में अधिकतर या तो बुजुर्ग व्यक्ति या छोटे बच्चे थे. आयोग ने कहा है कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए अब तक क्या कया है, इस बारे में भी रिपोर्ट में डिटेल्स दी जाएं.

दूध में मिलावट की पहचान करने के लिए लैक्टोमीटर टेस्ट करें

दूध में सबसे आम मिलावट पानी मिलाना है. पशुपालन विभाग के अनुसार दूध में मिलावट होने का पता लगाने का आसान तरीका है लैक्टोमीटर टेस्ट है. जांच के लिए सबसे पहले साफ कांच के जार में दूध डालें और उसमें लैक्टोमीटर डुबोएं और लैक्टोमीटर का रीडिंग देखें. शुद्ध दूध का सघनत्व (specific gravity) आमतौर पर 1.026 से 1.032 के बीच होता है. यदि रीडिंग इससे कम है तो दूध में मिलावट होगी.

अगर आपके पास लैक्टोमीटर नहीं है, तो आप घर पर भी एक साधारण लैक्टोमीटर बना सकते हैं. एक पतली शीशी या ट्यूब लें. उसमें थोड़े सीसे के छोटे टुकड़े या धातु की गोलियां डालें. दोनों सिरे अच्छी तरह बंद कर दें. इसे पहले शुद्ध दूध में टेस्ट करके जांच करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Mar, 2026 | 04:26 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Centre Takes Strict Action In Case Of 16 Deaths Caused By Consuming Adulterated Milk Notices Issued To Andhra Pradesh Chief Secretary And Dgp

मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत मामले में केंद्र सख्त, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी    

Are Your Animals Producing Less Milk Try This Simple Solution Summer Teaspoon Of Salt Improve Your Health

पशु दे रहे कम दूध? गर्मियों में ये छोटा उपाय अपनाएं, मात्र एक चम्मच सफेद चीज से बढ़ेगी सेहत

No Fertilizer Crisis In The Country Government Data Reveals Reality Check Fertilizer Demand Stock And Production

क्या सच में खाद का कोई संकट नहीं है? सरकारी आंकड़ों ने खोल दी हकीकत.. जानिए खाद डिमांड, स्टॉक और उत्पादन

Sugar Prices India Low Inventory 32 5 Million Ton Production Ethanol Sector Margin Pressure Export Slowdown

रिपोर्ट में खुलासा: कम स्टॉक और बढ़ती लागत से चीनी के दाम मजबूत, एथेनॉल कंपनियों का मुनाफा घटा

Lpg Petrol Diesel Shortage Rumors India Cm Yogi Adityanath Statement On Gas Cylinder Panic Buying

LPG सिलेंडर और पेट्रोल को लेकर मची भगदड़ पर CM योगी का बयान, क्या सच में संकट है या सिर्फ अफवाह?

Tips And Tricks Milawati Sarson Tel Ki Pehchan Argemone Oil In Mustard Oil Adulteration Test By Fssai

सावधान! कहीं आपके घर में इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल मिलावटी तो नहीं? इस एक टेस्ट से आसानी से करें पहचान