सरकारिता मॉडल से जैविक खेती को मिलेगा बड़ा बाजार, किसान बनाएंगे ब्रांड और कमाएंगे ज्यादा मुनाफा

सरकार की नई योजना से जैविक खेती करने वाले किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है. अब उनके उत्पादों को सही दाम और देश-विदेश में बाजार मिलेगा. डिजिटल तकनीक और सहकारिता मॉडल के जरिए किसानों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बेहतर मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 22 Apr, 2026 | 11:10 AM

Organic Farming: देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार अब जैविक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों का सही दाम और बड़ा बाजार मिलने वाला है. नई पहल के तहत किसान अब सिर्फ फसल उगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपने उत्पादों को ब्रांड बनाकर देश-विदेश तक बेच सकेंगे. इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ उनकी पहचान भी मजबूत होगी.

किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार और बेहतर दाम

सरकार ने सहकारिता मॉडल (Cooperative Model) के जरिए किसानों को जोड़ने का फैसला   किया है. इसके तहत पैक्स (PACS) और व्यापार मंडलों के माध्यम से किसानों के जैविक उत्पादों को देशभर में बेचा जाएगा. इतना ही नहीं, इन उत्पादों को बाजार भाव से ज्यादा दाम दिलाने की भी योजना है. इससे किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका धीरे-धीरे खत्म होगी.

डिजिटल तकनीक से होगी ब्रांडिंग और मार्केटिंग

सरकार ने किसानों को आधुनिक तकनीक  से जोड़ने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है. नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से किसानों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग और मार्केटिंग में मदद दी जाएगी. इससे किसान अपने उत्पादों को एक ब्रांड के रूप में पेश कर सकेंगे और उन्हें देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी. डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उत्पादों की बिक्री आसान और पारदर्शी बनेगी.

प्रमाणन और गुणवत्ता पर खास ध्यान

सरकार किसानों के उत्पादों की गुणवत्ता को बेहतर  बनाने पर भी जोर दे रही है. इसके लिए जैविक उत्पादों का प्रमाणन और परीक्षण कराया जाएगा, जिससे ग्राहकों को भरोसा मिलेगा. साथ ही नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड के जरिए इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जाएगा. इससे किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पाद बेचने का मौका मिलेगा.

बीज से लेकर बाजार तक मिलेगा पूरा सहयोग

इस योजना के तहत किसानों को सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि बीज से लेकर बिक्री तक हर स्तर पर मदद दी जाएगी. भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड  के जरिए किसानों को उन्नत और प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही बीज उत्पादन करने वाले किसानों को भी सही बाजार और उचित लाभ मिलेगा. सरकार किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी भी देगी, जिससे वे आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़