Paddy Procurement: धान खरीद में गड़बड़ी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जाम किया सड़क

ओडिशा के केन्दुझार जिले में किसान करंजिया LAMPS केंद्र पर धान खरीद में गड़बड़ी के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. धान खरीद 3 जनवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन विलंब के कारण किसानों में नाराजगी है. मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने 10.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी और 11 लाख किसानों को टोकन जारी किए.

Kisan India
नोएडा | Published: 5 Jan, 2026 | 08:03 PM

Odisha News: ओडिशा के केंदुझार जिले में किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया. नाराज किसानों ने चंपुआ ब्लॉक के करंजिया LAMPS केंद्र पर धान खरीद में गड़बड़ी के खिलाफ सड़क जाम किया. किसानों का कहना है कि उन्हें शनिवार से खरीद शुरू होने की सूचना मिली थी, लेकिन जब वे केंद्र पर पहुंचे, तो खरीद शुरू नहीं हुई थी. निराश किसानों ने चंपुआ- करंजिया मुख्य सड़क जाम कर दी और तुरंत धान खरीद शुरू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांग की. इससे ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हुआ. किसानों ने कहा कि अगर लापरवाही जारी रही, तो वे अपनी प्रदर्शन और तेज करेंगे. यह घटना कृषि खरीद व्यवस्था में लगातार मौजूद चुनौतियों और कटाई के समय किसानों की मुश्किलों को दिखाती है.

ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय किसान बलभद्र बेहेरा ने कहा कि ओडिशा में धान खरीद 27 दिसंबर से शुरू होने वाली थी. लेकिन LAMPS अधिकारियों ने कहा कि अब उनका धान 3 जनवरी से खरीदा जाएगा, पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई. इससे पहले 1 जनवरी को खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने कहा था कि इस खरीदी सीजन में अब तक राज्य में 10.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है, जिससे लगभग 2.3 लाख किसानों को लाभ मिला है. किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,350 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

11 लाख किसानों को टोकन दिए जा चुके हैं

मंत्री ने यह भी कहा कि अब तक लगभग 11 लाख किसानों को टोकन दिए जा चुके हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके. धान की खरीद मार्च तक चलेगी और राज्य सरकार सभी पात्र किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य रखती है. साथ ही केंद्रीय सरकार ओडिशा से 6 लाख मीट्रिक टन चावल उठाने वाली है, जिसमें 5 लाख मीट्रिक टन पारबॉयल्ड और 1 लाख मीट्रिक टन कच्चा चावल शामिल है. बचा हुआ 1 लाख मीट्रिक टन चावल नीलामी के जरिए बेचा जाएगा.

बारगढ़ जिले में भी किसानों ने किया था प्रदर्शन

वहीं, पिछले महीने बारगढ़ जिले के पदमपुर उपखंड में शुक्रवार को किसानों के 12 घंटे के बंद के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा था. किसान मौजूदा खरीफ सीजन में धान खरीद सही तरीके से न होने के विरोध में बंद पर उतरे थे. बंद के दौरान सरकारी और निजी दफ्तर, बैंक, स्कूल-कॉलेज, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहन भी नहीं चले थे. राजबोड़ासांबर कृषक संगठन के बैनर तले आंदोलन कर रहे किसानों का कहना था कि इस साल जिले में धान खरीद की प्रक्रिया लगभग ठप हो गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Jan, 2026 | 08:03 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग