चावल उत्पादन में विश्व का सरताज है भारत, गेहूं की रिकॉर्ड बुवाई.. फिर भी क्यों संकट में है पंजाब?

भारत चावल उत्पादन में दुनिया में नंबर वन बन गया है और गेहूं का रकबा भी रिकॉर्ड स्तर पर है. लेकिन पंजाब में गेहूं-धान पर निर्भर खेती, बढ़ती लागत और गिरते भूजल स्तर ने गहरे कृषि संकट को जन्म दे दिया है, जहां MSP सुरक्षा के बावजूद किसानों की आय और भविष्य दोनों खतरे में हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 17 Jan, 2026 | 10:30 PM

Punjab News: देश चावल उत्पादन में विश्व का सरताज बन गया है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 1501.8 लाख टन उत्पादन के साथ चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है. वहीं, मौजूदा रबी सीजन (2025- 26) में गेहूं की बुआई का रकबा बढ़कर रिकॉर्ड 334.17 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. दूसरी फसलों के कमजोर दामों के चलते किसान एक बार फिर गेहूं की ओर झुके हैं, जिससे बंपर पैदावार और निर्यात प्रतिबंधों में ढील की उम्मीद बढ़ी है. हालांकि यह उपलब्धि पहली नजर में बड़ी सफलता लगती है, लेकिन पंजाब के लिए यह खुशी से ज्यादा एक गंभीर संकट की चेतावनी है.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जो पंजाब कभी हरित क्रांति की रीढ़ था, आज वही राज्य अपनी ही पुरानी कृषि व्यवस्था में फंसा नजर आता है. 1960 के दशक में खाद्य सुरक्षा के लिए बनाई गई खेती की यह प्रणाली अब पर्यावरण और अर्थव्यवस्था  दोनों के लिए टिकाऊ नहीं रही. पंजाब की खेती आज भी लगभग पूरी तरह गेहूं-धान के चक्र पर निर्भर है. ये दोनों फसलें मिलकर राज्य के कुल फसली क्षेत्र का करीब 85 फीसदी हिस्सा घेरे हुए हैं. इसकी बड़ी वजह सरकारी नीतियां हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित खरीद, सिंचाई के लिए सस्ती या मुफ्त बिजली और मजबूत सरकारी खरीद ढांचा. बढ़ती लागत और अनिश्चित बाजार के बीच किसान वही उगाते हैं, जिसकी गारंटी सिस्टम देता है. इसी कारण फसल विविधीकरण की बातें वर्षों से होती रही हैं, लेकिन जमीन पर बदलाव नहीं दिखता.

टिकाऊ खेती से पहले सुरक्षित विकल्प

सरकारें मक्का, दालें, तिलहन और बागवानी  अपनाने की सलाह देती हैं, लेकिन इन फसलों में न तो दाम की गारंटी है और न ही पुख्ता खरीद व्यवस्था. बाजार भाव तेजी से गिरते-बढ़ते हैं, प्रोसेसिंग और भंडारण की सुविधाएं भी कमजोर हैं. ऐसे में किसानों के लिए विविधीकरण एक सुरक्षित बदलाव नहीं, बल्कि जोखिम भरा दांव बन जाता है. स्वाभाविक है कि किसान टिकाऊ खेती से पहले सुरक्षित विकल्प को चुनते हैं.

बिजली की खपत बढ़ रही है

इस खेती मॉडल की पर्यावरणीय कीमत अब नजरअंदाज नहीं की जा सकती. कम बारिश वाले पंजाब में धान की खेती ने भूजल स्तर को खतरनाक हद तक नीचे पहुंचा दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के तीन-चौथाई से ज्यादा भूजल ब्लॉक अत्यधिक दोहन की श्रेणी में हैं. केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) की रिपोर्ट बताती है कि देश में सबसे ज्यादा भूजल दोहन पंजाब में हो रहा है. कई जिलों में जलस्तर हर साल लगभग एक मीटर तक गिर रहा है. इसकी मुख्य वजह धान जैसी पानी की भारी मांग वाली फसल है. नतीजतन, ट्यूबवेल और गहरे किए जा रहे हैं, बिजली की खपत बढ़ रही है और खेती की लागत हर साल और महंगी होती जा रही है.

किसानों की आमदनी लगभग ठहरी हुई है

आर्थिक मोर्चे पर हालात उतने ही चिंताजनक हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कीमतों में स्थिरता तो मिलती है, लेकिन किसानों की आमदनी लगभग ठहरी हुई है. बीज, खाद, डीजल और मजदूरी जैसे इनपुट खर्च तेजी से बढ़े हैं, जबकि मुनाफा उसी रफ्तार से नहीं बढ़ा. छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास कम जमीन है और जो कर्ज पर ज्यादा निर्भर हैं, सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. पंजाब में हर साल किसानों की आत्महत्याओं के मामले सामने आते रहते हैं. यह साफ संकेत है कि सिर्फ सरकारी खरीद पर आधारित सुरक्षा से स्थायी खुशहाली नहीं आई.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Jan, 2026 | 10:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके! जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले समर्थकों से की अपील