आम किसानों को नहीं होगा नुकसान, गिरते रेट पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

तमिलनाडु सरकार ने मैंगो प्रोसेसिंग कंपनियों से बंगलूरा किस्म के आम उचित दाम पर खरीदने का आग्रह किया है. किसानों को सही मूल्य न मिलने पर विरोध के बीच यह कदम उठाया गया.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 18 Jun, 2025 | 03:26 PM

तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को मैंगो प्रोसेसिंग कंपनियों से आग्रह किया कि वे किसानों से बंगलूरा किस्म का आम पल्प बनाने के लिए खरीदें और इसके बदले उन्हें उचित दाम दें. साथ ही, सरकार ने कंपनियों से तुरंत पल्प उत्पादन शुरू करने को भी कहा है. यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि इस साल तमिलनाडु के कई हिस्सों में आम किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की शिकायत है कि उन्हें उनके आमों का सही दाम नहीं मिल रहा है.

सरकारी बयान के मुताबिक, कृषि सचिव वी दक्षिणामूर्ति ने आम पल्प बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह अनुरोध किया. बयान में कहा गया है कि कुछ कंपनियों ने पल्प उत्पादन शुरू भी कर दिया है. बैठक में प्रोसेसिंग कंपनियों ने कहा कि पिछले साल के बचे हुए पल्प का स्टॉक अभी भी बहुत ज्यादा है, इसलिए मांग कम है.

20 जून के बाद शुरू होगी आम की खरीद

इसके अलावा इस साल आम की पैदावार भी ज्यादा है, जिससे किसानों को अच्छा दाम देना मुश्किल हो गया है. हालांकि कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि 20 जून के बाद, जब आमों में मिठास (TSS) का स्तर 20 फीसदी ब्रिक्स तक पहुंच जाएगा, तब वे किसानों से आम खरीदना शुरू कर देंगी.

किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे

तमिलनाडु में इस साल आम काफी सस्ता हो गया है. किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. बीते दिनों खबर सामने आई थी कि मदुरै जिले में आम का मंडी रेट 4 रुपये किलो हो गया है. मंडी रेट कम होने के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जबकि, इस बार अच्छी पैदावार हुई है. ऐसे में किसान अब सरकार से उचित दाम पर खरीद और मुआवजे की मांग कर रहे थे.

कीमतों में भारी गिरावट

वहीं, किसानों का कहना था कि इस साल व्यापारी आम खरीदने के लिए सिर्फ 4 रुपये प्रति किलो देने को तैयार हैं, जबकि पिछले साल यही दाम 25 रुपये प्रति किलो था. ऐसे में कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट से किसान भारी संकट में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि हमें सुनने में आया है कि जो बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां आम की खास किस्म ‘किझीमूकु’ को जूस और अन्य उत्पादों के लिए खरीदती थीं. उन्होंने इस बार खरीद से मना कर दिया है. इसी वजह से व्यापारी भी अच्छे दाम देने से इनकार कर रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Jun, 2025 | 03:22 PM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Gulf Crisis Drives Up Pistachio Fig Raisin Prices In India Iran Port Closures Impact Dry Fruit Imports 2026

ईरानी शिपमेंट रुकी तो बढ़े पिस्ता के दाम, अंजीर-किशमिश भी महंगी, उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Us Iran Conflict Halts Indian Onion Exports 150 Containers Stranded At Jnpt Mumbai Gulf Trade Disruption 2026

खाड़ी संकट से व्यापार पर बड़ा असर, मुंबई पोर्ट पर अटका 4,500 टन से ज्यादा प्याज… किसानों और निर्यातकों की बढ़ी चिंता

Us Iran War Disrupts Indian Basmati Exports 70000 Tonnes Stranded At Sea Gulf Market Shipping Crisis 2026

जंग की आग में झुलसा बासमती व्यापार, अमेरिका–ईरान टकराव के बीच 70 हजार टन चावल रास्ते में अटका

India Castor Production To Rise 11 Percent In Fy2025 26 Gujarat Rajasthan Lead Growth Higher Yield Better Monsoon

भारत में अरंडी उत्पादन में बड़ी छलांग, 2025-26 में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी… गुजरात-राजस्थान सबसे आगे

West Asia Conflict Impact On Indian Tea Exports Shipping Disruptions Payment Delays Gulf Market Risk Hormuz Route Crisis

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध से भारतीय चाय उद्योग पर गहराया संकट, खाड़ी देशों में 50 फीसदी तक निर्यात प्रभावित

Colorful Foliage Plants To Refresh Home Garden Best Decorative Leaf Plants For Summer Landscaping Without Flowers

गर्मियों में फूल नहीं खिल रहे? इन रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधों से सजाएं अपना गार्डन