ओडिशा में धान खरीदी में हो रही देरी से परेशान किसानों किया प्रदर्शन, खुद 10 रुपये किलो बेचा अनाज

सोनपुर जिले के किसानों ने धान खरीद में देरी और टोकन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया. उन्होंने धान 10 रुपये प्रति किलो में बेचा और टायर जलाकर सड़क रोक दी. किसानों ने तुरंत टोकन, मंडियों से धान उठाने और MSP भुगतान की मांग की.

Kisan India
नोएडा | Published: 20 Dec, 2025 | 11:30 PM

Odisha News: ओडिशा के सोनपुर जिले के किसानों ने शनिवार को धान खरीद में देरी और असमर्थता के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया. किसानों ने मंडियों में टोकन न मिलने और धान उठाने में देरी पर नाराजगी जताते हुए प्रतीकात्मक रूप से धान 10 रुपये प्रति किलो में बेचा और टायर जलाकर सड़क रोक दी. यह प्रदर्शन सिन्‍समुरा- पंडकिताल मुख्य मार्ग के कौड़ियामुंडा चक में हुआ, जिससे कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही.

वहीं, नाराज किसानों का कहना था कि जिले की मंडियां 9 तारीख को खुली, लेकिन उन्हें अभी तक खरीद टोकन नहीं मिले और मंडियों में पड़े धान को उठाया नहीं जा रहा है. किसानों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई हल नहीं निकला, इसलिए उन्होंने ध्यान खींचने के लिए प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कई किसान आर्थिक दबाव में हैं और अपनी फसल का भुगतान  तुरंत चाहते हैं, खासकर अगले कृषि सीजन से पहले.

किसानों ने 10 रुपये किलो बेचा धान

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी फसल को प्रतीकात्मक रूप से 10 रुपये प्रति किलो में बेचा, ताकि धान खरीद में हो रही देरी के कारण उनकी फसल की ‘कष्ट मूल्य’ को दिखाया जा सके. सड़क पर टायर जलाते हुए उन्होंने तुरंत टोकन जारी करने, मंडियों से धान उठाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर भुगतान करने की मांग की.

इस वजह से परेशान हैं किसान

एक किसान ने कहा कि मंडी 9 दिसंबर को खुली, लेकिन अब तक कोई खरीद नहीं हुई. हम बिना पैसे के परेशान हैं. अगर हमारी धान समय पर नहीं खरीदी गई, तो अगले सीजन की खेती कैसे करेंगे? हम सरकार से तुरंत खरीद की मांग करते हैं. एक अन्य किसान ने कहा कि मेरे पास गुजर-बसर के लिए पैसे नहीं हैं. अभी तक मुझे टोकन भी नहीं मिला. अब मैं क्या करूं? इस मामले पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह की प्रक्रिय देने से बच रहे हैं.

भलपुर जिले में सामान्य जीवन प्रभावित

वहीं, संभलपुर जिले में शुक्रवार को किसानों के 12 घंटे के बंद की वजह से सामान्य जीवन प्रभावित रहा. किसान तेज और सुगम खरीफ धान खरीद  की मांग कर रहे थे. संबलपुर जिला कृषक सुरक्षा संगठन के नेतृत्व में हुए इस बंद के दौरान ज्यादातर सरकारी और निजी कार्यालय, बैंक, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कॉलेज और स्कूल बंद रहे. हालांकि, जरूरी सेवाओं और वाहन चलने की अनुमति थी और राष्ट्रीय राजमार्ग या रेलवे मार्ग पर कोई बड़ा व्यवधान नहीं हुआ, सिवाय सार्वजनिक बसों के.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Dec, 2025 | 11:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन