प्याज के खेत में पोटाश के साथ डालें ये चीज, देखते ही देखते बहुत बड़ा हो जाएगा कंद का साइज

सर्दी के मौसम में किसान थोड़ी समझदारी और सही तकनीक अपनाएं, तो प्याज की खेती से अच्छी उपज मिल सकती है. मार्च के महीने में तापमान बढ़ने से खेत की नमी जल्दी सूख जाती है. ऐसे में प्याज की फसल के लिए समय पर और सही मात्रा में सिंचाई बहुत जरूरी होती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 6 Oct, 2025 | 03:26 PM

Onion Farming: अक्टूबर महीने के आगमन के साथ ही किसान रबी प्याज की बुवाई करने के लिए खेत को तैयार करने में लग गए हैं. 15 तारीख के बाद से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित लगभग पूरे देश में प्याज की रोपाई शुरू हो जाएगी. लेकिन बहुत से किसानों की शिकायत है कि उनके खेत में प्याज के कंद का साइज बड़ा नहीं होता है. ऐसे में पैदावार उम्मीद के मुकाबले कम होती है. पर अब ऐसे किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिससे अपनाते ही प्याज की पैदावार बढ़ जाएगी. साथ ही प्याज के कंद का साइज भी बड़ा होगा. इससे किसानों की कमाई में भी बढ़ोतरी होगी

दरअसल, 15 अक्टूबर से मध्य नवंबर का महीना प्याज की खेती  के लिए बेस्ट माना गया है. हालांकि, कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि आलू की तरह ही प्याज की फसल को भी समय पर सिंचाई करने की जरूरत होती है. अगर सिंचाई करने में एक हफ्ते की भी देरी होती है, तो पैदावार पर असर पड़ सकता है. इससे प्याज के कंद का साइज भी छोटा हो सकता है. खरीफ प्याज को समय पर सही तरीके से पोषण और सिंचाई करना चाहिए. इससे प्याज की पैदावार  में बढ़ोतरी होती है.

कंद बड़ा करने के लिए करें ये काम

अगर किसान चाहें तो प्याज की गांठ बनने के समय खेत में 20 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़ की दर से दे सकते हैं. इसके साथ ही किसान 10 किलो पोटाश और 5 किलो सल्फर का छिड़काव करें. इससे प्याज के कंद  बड़े और मजबूत बनेंगे. इसके अलावा, बोरॉन और जिंक सल्फेट का भी छिड़काव करना अच्छा रहेगा. इससे प्याज जल्दी पकता है और उसका आकार अच्छा होता है.

सर्दी में ज्यादा न करें सिंचाई

अगर सर्दी के मौसम में किसान थोड़ी समझदारी और सही तकनीक अपनाएं, तो प्याज की खेती से अच्छी उपज मिल सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार, मार्च के महीने में तापमान बढ़ने से खेत की नमी जल्दी सूख जाती है. ऐसे में प्याज की फसल के लिए समय पर और सही मात्रा में सिंचाई बहुत जरूरी होती है. इस मौसम में हर 7 से 10 दिन के अंतराल पर हल्की सिंचाई  करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे. लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न दें, वरना प्याज की जड़ें सड़ सकती हैं. साथ ही खेत में खरपतवार (जंगली घास) न पनपने दें, क्योंकि ये प्याज के विकास में बाधा डालते हैं और पोषक तत्वों की खपत भी बढ़ा देते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Oct, 2025 | 12:20 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा