Haryana Budget: महिलाओं को 10 लाख तक मिलेगा ब्याज फ्री लोन, कृषि के लिए अलग से बिजली निगम का ऐलान

बजट पेश करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की गति बढ़ाने के लिए पिंक कैब योजना शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 2 Mar, 2026 | 01:31 PM

Haryana Budget 2026: हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए कुल 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल से 10. 28 फीसदी ज्यादा है. बजट पेश करते हुए उन्होंने किसानों और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की. सीएम सैनी ने बजट पेश करते हुए प्रदेश में एक और बिजली वितरण निगम बनाने का प्रस्ताव रखा है. इसका नाम हरियणा कृषि डिस्कॉम रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि नए बिजली निगम की मदद से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जल्द दिए जाएंगे. सरकार को उम्मीद है कि इससे सिंचाई की समस्या का समाधान होगा. किसानों को फसलों की सिंचाई करने के लिए समय पर और प्रयाप्त मात्रा में बिजली मिल पाएगी. ऐसे में पैदावार में बढ़ोतरी होगी और किसानों की कमाई भी बढ़ेगी. साथ ही महिलाओं को ब्याज फ्री लोन देने का भी ऐलान किया.

10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा

सीएम सैनी ने इस बजट के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के ऊपर भी फोकस किया है. उन्होंने घोषणा की कि हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक खोले जाएंगे. इससे महिलाओं को समय पर उचित इलाज मिल पाएगा. बजट पेश करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की गति बढ़ाने के लिए पिंक कैब योजना शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण  उपलब्ध करवाया जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी  और उनकी कमाई में बढ़ोतरी होंगी. साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, नजदीकी आईटीआई के शिक्षकों द्वारा आईटीआई परिसरों में प्रदान की जाएगी.

वहीं, अब ग्राम सभा में तीन बैठकें होंगी. ग्राम सभा की बैठकों में 6 नए कार्यों पर चर्चा की जाएगी. चर्चा के तहत विकास, नशा निवारण, पेयजल, स्वच्छता,  ठोस कचरा प्रबंधन और रखरखाव निरीक्षण होगा. खास बात यह है कि इस बजट में ऐलान किया गया है कि अगर किसी विद्यार्थी की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख रुपये और दिव्यांगता होने पर 3 लाख रुपये की राशि दी जाएगी.

6 करोड़ रुपये की लागत से 6 मोबाइल स्किल लैब्स शुरू की जाएंगी

ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक कौशल प्रशिक्षण पहुंचाने के लिए 6 करोड़ रुपये की लागत से 6 मोबाइल स्किल लैब्स शुरू की जाएंगी. ये चलती-फिरती लैब्स युवाओं को उनके ही क्षेत्र में ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मेंटेनेंस, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर और डिजिटल सेवाओं का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण देंगी, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें. साथ ही, अंत्योदय परिवारों के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत अप्रेंटिसशिप के दौरान मिलने वाली वर्तमान छात्रवृत्ति के अलावा प्रति माह 1,500 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, जिससे प्रशिक्षण के समय उनकी आर्थिक मदद हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

20 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 8,145 पुराने घरों का निर्माण किया जाएगा. जबकि, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 20 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर का निर्माण  होगा. इसके लिए 500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16 शहरों में 30 वर्ग गज के 15,251 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे.

गरीब परिवारों को दिए जाएंगे 8,000 ईडब्ल्यूएस फ्लैट

खास बात ये है कि ये प्लॉट पलवल, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर,एवं रेवाडी में आवंटिक किए जाएंगे. साथ ही 8,000 ईडब्ल्यूएस फ्लैट गरीब परिवारों को दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 23,154 नए घर बनाए जाएंगे. साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 5 महाग्रामों तथा 157 छोटे गांवों में क्रमशः 50 व 100 वर्ग गज के 5,000 हजार प्लाट जरूरतमंद परिवारों में वितरित किए जाएंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Mar, 2026 | 01:26 PM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद