लकड़ी की राख से बनाएं जैविक खाद, 4 गुना तेजी से होगी पौधों की ग्रोथ

जिस राख को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो पौधों के लिए बेहतरीन खाद का काम करती है. इसमें पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 11 Aug, 2025 | 06:00 AM

आज के समय में किचन गार्डनिंग का चलन काफी तेजी से. शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों में रहने वाले लोग नेचर के करीब रहने के लिए किचन गार्डनिंग करते हैं. कम जगह में भी लोग बागवानी कर रहे हैं. लेकिन इसकी देखभाल के लिए भी जरूरी है कि पौधों को सही पोषण और खाद दी जाए. गार्डनिंग करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि गार्डनिंग जितनी नेचुरल तरीके से की जाए उतना ही अच्छा और बेहतर होता है. ऐसे गार्डनिंग करने से पौधौं की ग्रोथ भी अच्छे से होती है. अगर आप बगिये या गमलों में लगे पौधों की ग्रोथ को लेकर परेशान हैं तो आप आसानी से घर में बनी खाद का इस्तेमाल कर पौधों को 4 गुना तेजी से बढ़ा सकते हैं. इस खाद को बनाने के लिए आप राख का इस्तेमाल कर सकते हैं.

लकड़ी की राख से बनाएं खाद

जिस लकड़ी को जलाने के बाद उसकी खाद को आप बेकार समझ कर फेंक देते हैं, वो असल में आपके किचेन गार्डन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. बता दें कि, लकड़ी की राख से जैविक खाद बनाना एक पारंपरिक और प्राकृतिक तरीका है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. आप चाहें तो उपले की राख का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि, सीधा इस्तेमाल करने से पहले राख को अच्छी तरह से छान लीजिए, ताकि उसमें कोई बड़ा टुकड़ा या कंकड़ ना हो. छानने के बाद ही राख का इस्तेमाल पौधों पर करें,

ऐसे करें इस खाद का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पौधों पर राख का इस्तेमाल सीधे नहीं करना चाहिए, इस्तेमाल से पहले राख को अच्छे से मिट्टी में मिला लें. इसके बाद पौधों या गमलों में इसे डालें. आप चाहें तो पौधा लगाते समय मिट्टी में राख मिला सकते हैं या मिट्टी की ऊपरी सतह पर फैला सकते हैं, जिससे पोषक तत्व धीरे-धीरे जड़ों में पहुंचेंगे. जरूरत पड़ने पर इस खाद का इस्तेमाल 15 -15 दिन के अंतर पर करें. बता दें कि, आप छोटे पौधों के लिए एक चम्मच और बड़े पौधों के लिए दो चम्मच राख का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर है राख

जिस राख को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो पौधों के लिए बेहतरीन खाद का काम करती है. इसमें पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं.इसके अलावा राख की गंध और एल्कलाइन नेचर कीड़ों और फंगस को पौधों दूर रखने में मदद करता है. इसके लिए आप थोड़ी सी राख को पानी में घोलकर स्प्रे बना सकते हैं और उस स्प्रे का पौधों की पत्तियों पर छिड़काव कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Aug, 2025 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Rashtriya Krashi Mela Raisen Shivraj Singh Said Agricultural Model Developed To Address Challenge Of Small Landholdings Farmers To Receive Training

छोटी जोत की चुनौती दूर करने के लिए कृषि मॉडल तैयार, राष्ट्रीय कृषि मेले में 11 से 13 अप्रैल तक किसानों को ट्रेनिंग

Wheat Procurement Standards Relaxation Haryana And Punjab Farmer Leadersalso Demanded Relaxation

राजस्थान से प्यार.. हरियाणा-पंजाब और MP को दुत्कार, गेहूं खरीद मानक में छूट पर भड़के किसान नेता

Natural Farming Methods Reached 99 Percent Of Gram Panchayats In Himachal And Farmers Receiving Double Msp

99 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा प्राकृतिक खेती का तरीका, दोगुना भाव मिलने से किसानों की संख्या लाखों के पार

Global Warming March 2026 Fourth Warmest Record Climate Change Rising Temperatures Ocean Heat Arctic Ice Loss

WARNING: मार्च 2026 बना दुनिया का चौथा सबसे गर्म महीना, धरती का तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंचा

Unseasonal Rain Hailstorm Crop Damage India Pre Monsoon Season Farming Risk March April Weather Impact

बेमौसम बारिश से देशभर में फसल नुकसान का दायरा बढ़ा, इन राज्यों में हालात सबसे खराब

Cultivation Ridge Gourd Using Scaffolding Method Work Wonders Harvesting Begin Month And Farmers Reap Handsome Profits

मचान विधि से तोरई की खेती करेगी कमाल, एक महीने में तुड़ाई शुरू और किसानों को मिलेगा शानदार मुनाफा