कृषि मंत्री का ऐलान- हर गांव में लखपति दीदी और समृद्ध किसान बनाएगी सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर खाद, बीज और कीटनाशक मिलेंगे. अगर फसल किसी कारणवश खराब होती है, तो सरकार बीमा योजनाओं और सहायता योजनाओं से नुकसान की भरपाई करेगी.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 2 Aug, 2025 | 01:15 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी कर दी है. जैसे ही उन्होंने बटन दबाया, 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए. इस बार केंद्र सरकार ने 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे किसानों को समर्पित की है. इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना में मौजूद रहे. मंच से उन्होंने इस पल को देखकर कहा कि यह पल भुगतान नहीं, बल्कि मेहनतकश अन्नदाता को देश की ओर से सच्चा सलाम है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है-हर गांव में लखपति दीदी और समृद्ध किसान बने,  इसके लिए सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है.

किसानों को सीधे खाते में मिला सम्मान

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक पीएम किसान योजना के तहत 3.77 लाख करोड़ रुपये देशभर के किसानों के खातों में सीधे भेजे जा चुके हैं. इस बार की किश्त में ही 20,000 करोड़ रुपये से दा की रकम किसानों को मिली है. उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं में पैसा पहुंचते-पहुंचते बहुत कुछ कट जाता था, लेकिन अब “हर एक रुपया, सीधा किसान के खाते में” पहुंचता है.

बिहार को बताया कृषि परंपरा का गर्व

बिहार की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही जमीन है जहां गांधी जी ने चंपारण आंदोलन शुरू किया, और यही धरती भगवान बुद्ध की तपोभूमि भी है. बिहार के किसानों की मेहनत और ज्ञान की जमकर सराहना की गई. उन्होंने कहा, “बिहार के किसान पूरी दुनिया में मिसाल हैं.”

मखाना से मिल रहा नया आयाम

बात करते हुए उन्होंने मखाना का खास जिक्र किया. कहा कि बिहार मखाना उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है, और इसकी खेती से हजारों किसानों की आमदनी बढ़ रही है.

कम उत्पादकता वाले जिलों पर खास ध्यान

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की योजना है कि कमजोर जिलों में प्रति हेक्टेयर पैदावार बढ़ाई जाए. इसके लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं ताकि हर किसान ज्यादा उपज पाए.

खाद, बीज और मुआवजा

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर खाद, बीज और कीटनाशक मिलेंगे. और अगर फसल किसी कारणवश खराब होती है, तो सरकार बीमा योजनाओं और सहायता योजनाओं से नुकसान की भरपाई करेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Aug, 2025 | 12:40 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स