US India Trade Deal: पीएम मोदी ने किसानों पर आंच नहीं आने दी, कृषि मंत्री बोले- अन्नदाता का हित सुरक्षित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील किसानों के लिए नुकसान दायक नहीं है, बल्कि लाभदायक है. उन्होंने कहा कि 'मैं देश के कृषि मंत्री के नाते कह रहा हूं कि देश के किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं. ये डील किसानों के लिए सुरक्षित है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 4 Feb, 2026 | 05:21 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के किसानों पर कोई आंच नहीं आने दी है. भारत अमेरिका व्यापार समझौते पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये डील किसानों के लिए सुरक्षित है, कुछ चीजें हमें बाहर से मांगनी पड़ती हैं, जैसे दालें और तिलहन. हम कोशिश कर रहे हैं कि इनका उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने राहुल गांधी के दावों को खारिज कर दिया.

अमेरिका से डील में किसानों का हित सुरक्षित रखा गया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील किसानों के लिए नुकसान दायक नहीं है, बल्कि लाभदायक है. उन्होंने कहा कि ‘मैं देश के कृषि मंत्री के नाते कह रहा हूं कि देश के किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं. ये डील किसानों के लिए सुरक्षित है, कुछ चीजें हमें बाहर से मांगनी पड़ती हैं, जैसे दालें और तिलहन. हम कोशिश कर रहे हैं कि इनका उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनें. इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि कुछ चीजों की कमी होने पर बाहर से आयात करना पड़ता है.

डील से किसानों को नुकसान की बजाय फायदा होगा

कृषि मंत्री ने राहुल गांधी के बयानों को खारिज करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश नहीं झुकने दूंगा, तो उन्होंने देश को झुकने नहीं दिया. हमने इस डील में डेयरी और अनाज को पूरी तरह सुरक्षित रखा है. उन्होंने साफ किया कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है, जिससे देश को नुकसान हो. उल्टा, इस टैरिफ से देश में किसानों को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षित है.

एमएसपी पर किसानों की फसलें खरीदी जा रहीं

कृषि मंत्री हालिय बजट पर कहा कि इस बार का बजट किसानों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है. पीएम किसान सम्मान निधि जारी है, किसानों को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों रुपये के क्लेम किसानों को दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एमएसपी पर फसलों की खरीद का जारी है.

व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी का खयाल रखा गया

इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि सरकार फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए बातचीत तभी करती है, जब वह भारतीय कृषि, इससे जुड़े सेक्टरों और किसानों के हितों की सावधानी से रक्षा कर लेती है. लोकसभा में उन्होंने कहा कि “भारत कृषि उत्पादों का नेट एक्सपोर्टर है. कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील सेक्टरों को गलत प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Feb, 2026 | 05:21 PM

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?