कटाई सीजन में कौन सा हार्वेस्टर है सबसे बेहतर? जानें तीनों मशीनों का पूरा फर्क

पहले जहां कटाई पूरी तरह मजदूरों पर निर्भर रहती थी, आज हार्वेस्टर मशीनें किसानों के बहुत काम आ रही हैं. ये मशीनें केवल फसल काटती ही नहीं, बल्कि मड़ाई और सफाई भी साथ-साथ कर देती हैं. इससे मेहनत भी कम होती है और फसल का नुकसान भी बहुत कम होता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 12 Dec, 2025 | 10:35 AM

खेती के आधुनिक दौर में सबसे बड़ी चुनौती समय पर काम पूरा करना है. बुवाई, जुताई और खासकर कटाई-ये तीनों काम किसान की मेहनत और फसल की कमाई तय करते हैं. पहले जहां कटाई पूरी तरह मजदूरों पर निर्भर रहती थी, आज हार्वेस्टर मशीनें किसानों के बहुत काम आ रही हैं. ये मशीनें केवल फसल काटती ही नहीं, बल्कि मड़ाई और सफाई भी साथ-साथ कर देती हैं. इससे मेहनत भी कम होती है और फसल का नुकसान भी बहुत कम होता है. इसी वजह से आज गांवों में हार्वेस्टर की मांग लगातार बढ़ रही है.

लेकिन बाजार में हार्वेस्टर कई प्रकार के आते हैं, और किसान अक्सर उलझ जाते हैं कि कौन सा मॉडल उनके लिए सही रहेगा. तो चलिए जानते हैं किसानों के इसी सवाल का जवाब.

हार्वेस्टर कितने प्रकार के होते हैं?

भारत में किसानों की जरूरतों को देखते हुए हार्वेस्टर मुख्य रूप से तीन बड़े प्रकार में उपलब्ध हैं. ट्रैक्टर माउंटेड हार्वेस्टर, सेल्फ प्रोपेल्ड हार्वेस्टर, और शुगरकेन हार्वेस्टर. हर मशीन की अपनी खूबियां हैं और हर किसान की जरूरत अलग. इसलिए सही चुनाव करना जरूरी है.

ट्रैक्टर माउंटेड हार्वेस्टर: छोटे और मध्यम किसानों की पहली पसंद

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय यही मशीन है. ट्रैक्टर में सीधे फिट होने वाली यह मशीन लागत में कम और काम में तेज होती है. किसानों के लिए यह इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि अलग से इंजन वाली कोई नई मशीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती ट्रैक्टर ही इसका इंजन बन जाता है. यह गेहूं, धान, चना, सोयाबीन जैसी अधिकांश फसलों को आसानी से काट सकता है.

छोटे खेतों में भी अच्छी तरह घूम जाता है और ईंधन की खपत भी कम होती है. इसी वजह से सीमांत किसान इसे “सही निवेश” मानते हैं. जिन किसानों के पास पहले से ट्रैक्टर है, उनके लिए यह एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है.

सेल्फ प्रोपेल्ड हार्वेस्टर: बड़े किसानों के लिए हाई-टेक समाधान

अगर किसी किसान के पास बड़े क्षेत्र में खेती है, तो यह हार्वेस्टर उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यह एक बड़ी मशीन होती है, जिसमें खुद का इंजन, ड्राइवर केबिन और आधुनिक कटाई प्रणाली होती है. यह एक दिन में कई एकड़ खेत की कटाई कर सकती है, इसलिए बड़े किसानों या कॉन्ट्रैक्ट हार्वेस्टिंग करने वालों के लिए यह बड़ी मदद साबित होती है.

इसके मजबूत इंजन और चौड़ी कटिंग ब्लेड की वजह से कटाई तेज होती है और अनाज टूटने की संभावना कम रहती है. मशीन खराब मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन करती है, इसलिए जहां फसल बहुत ज्यादा होती है, वहां इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.

शुगरकेन हार्वेस्टर: गन्ना किसानों का सबसे बड़ा सहारा

गन्ने की कटाई हमेशा से कठिन मानी जाती है, समय भी ज्यादा लगता है और मजदूरों की मांग भी. इसी समस्या को हल करने के लिए शुगरकेन हार्वेस्टर एक बेहतरीन तकनीक के रूप में सामने आया है.

यह मशीन गन्ने को सही ऊंचाई पर काटती है, पत्तियां और कचरा अलग करती है और साफ-सुथरे गन्ने को ट्रॉली में भर देती है. बड़ी गन्ना बेल्ट वाले क्षेत्रों जैसे यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

किस किसान के लिए कौन सा हार्वेस्टर है सही?

हर किसान की जरूरत अलग होती है छोटे किसान कम लागत में जल्दी काम चाहते हैं, बड़े किसान समय बचाना चाहते हैं और गन्ना किसान साफ-सुथरा उत्पादन. अगर किसान सही मशीन चुन ले तो कई वर्षों तक यह उनके खेत का सबसे भरोसेमंद साथी बन सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Chana Price Higher Than Msp Rates In Madhya Pradesh Procurement Begins But Farmers Selling To Private Players Due To Higher Rates

एमएसपी से 225 रुपये ज्यादा भाव में बिक रहा चना, सरकारी खरीद शुरू पर प्राइवेट प्लेयर्स को बेच रहे किसान

From Stubble Roads New Revolution Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Said Bio Bitumen Technology Increase Farmers Income

पराली से सड़क तक नई क्रांति, कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले- किसान की कमाई बढ़ाएगी बायो बिटुमेन तकनीक

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश