कृषि का भरोसेमंद साधन बना कन्वेयर, अब एक जगह से दूसरे जगह सामान ले जाना और भी आसान

पहले जहां भारी-भरकम सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए श्रमिकों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं आज यह काम मशीनों से आसानी से किया जा सकता है. इस क्षेत्र में कन्वेयर एक ऐसी तकनीक है जिसने न केवल समय और श्रम की बचत की है बल्कि उत्पादन क्षमता को भी कई गुना बढ़ा दिया है. चाहे बात हो फैक्टरियों की, गोदामों की या फिर कृषि क्षेत्र की, कन्वेयर सिस्टम आज हर जगह उपयोगी साबित हो रहे हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 22 May, 2026 | 05:29 PM

आधुनिक उद्योग और कृषि में मशीनों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. पहले जहां भारी-भरकम सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए श्रमिकों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं आज यह काम मशीनों से आसानी से किया जा सकता है. इस क्षेत्र में कन्वेयर एक ऐसी तकनीक है जिसने न केवल समय और श्रम की बचत की है बल्कि उत्पादन क्षमता को भी कई गुना बढ़ा दिया है. चाहे बात हो फैक्टरियों की, गोदामों की या फिर कृषि क्षेत्र की, कन्वेयर सिस्टम आज हर जगह उपयोगी साबित हो रहे हैं. यही कारण है कृषि क्षेत्र में कन्वेयर की मांग बढ़ते जा रही है. किसान कन्वेयर का इस्तेमाल कर अपनी खेती को उन्नत बना रहे हैं. ऐसे में आप भी यदि खेती किसानी से जुड़े हैं तो कन्वेयर सिस्टम के विषय में आपको जरुर जानना चाहिए.

क्या है कन्वेयर सिस्टम

कन्वेयर एक ऐसी मशीन या प्रणाली है जिसका इस्तेमाल सामान या सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है. यह मुख्य रूप से बेल्ट, रोलर या चेन के जरिए काम करता है. कन्वेयर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सामान को तेजी और सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करता है, जिससे श्रम की जरूरत कम हो जाती है और समय की बचत होती है. उद्योगों में इसका उपयोग उत्पादन लाइन को तेज करने के लिए किया जाता है, वहीं कृषि में यह अनाज, खाद और अन्य वस्तुओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के काम आता है. गोदामों में भी कन्वेयर का प्रयोग पैकेजिंग और स्टोरेज की प्रक्रिया को सरल बनाने में होता है. कुल मिलाकर, यह मशीन कार्यक्षमता बढ़ाने और लागत घटाने में अहम भूमिका निभाती है.

ये हैं कन्वेयर के प्रकार

भारत में कन्वेयर के कई प्रकार उपलब्ध हैं. इनमें सबसे सामान्य है बेल्ट कन्वेयर, जो एक रबर या पीवीसी बेल्ट की मदद से सामान को ले जाता है. यह खाद्य उद्योग, गोदाम और कृषि कार्यों में ज्यादा उपयोगी माना जाता है. दूसरा प्रकार है रोलर कन्वेयर, जिसमें रोलर की मदद से वस्तुओं को आगे बढ़ाया जाता है. यह भारी सामान और पैकेजिंग उद्योगों के लिए उपयुक्त है. तीसरा प्रकार है चेन कन्वेयर, जिसका प्रयोग खासकर बड़े और भारी सामान जैसे कोयला, सीमेंट या धातु की वस्तुओं को ले जाने में किया जाता है. इसके अलावा, स्क्रू कन्वेयर और पाइप कन्वेयर भी अलग-अलग जरूरतों के अनुसार उपयोग किए जाते हैं.

50 हजार से 5 लाख तक की आती है कन्वेयर

कीमत की बात करें तो भारत में कन्वेयर सिस्टम की कीमत उसके प्रकार, क्षमता और लंबाई के आधार पर अलग-अलग होती है. छोटे बेल्ट कन्वेयर की कीमत लगभग 50 हजार रुपये से शुरू होती है और 2 लाख रुपये तक जाती है. रोलर कन्वेयर की कीमत 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक हो सकती है. चेन कन्वेयर और बड़े औद्योगिक कन्वेयर की कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होती है. वहीं, अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक कन्वेयर सिस्टम की कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है, जो बड़े उद्योगों के लिए बनाए जाते हैं.

कुल मिलाकर, कन्वेयर आज के समय में उद्योग और कृषि दोनों क्षेत्रों के लिए अनिवार्य मशीन बन गए हैं. इससे न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ती है बल्कि काम की गति और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है. आने वाले समय में जैसे-जैसे उद्योग और कृषि में स्वचालन (ऑटोमेशन) का विस्तार होगा, कन्वेयर की मांग और भी ज्यादा बढ़ेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़