भारी जुताई के लिए महिंद्रा ने लॉन्च की नई रोटावेटर सीरीज, अब किसानों को मिलेगी ज्यादा ताकत

इस नई रेंज को तैयार करने से पहले किसानों से बातचीत की गई और उनके अनुभवों को समझा गया. कई किसानों ने बताया कि भारी जुताई के दौरान मशीनों में ज्यादा घिसाव होता है या लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर दिक्कत आती है. इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए नई रोटावेटर सीरीज में मजबूती और टिकाऊपन पर खास ध्यान दिया गया है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 28 Feb, 2026 | 07:40 AM

Mahindra Rotavator Series: तेलंगाना के किसानों के लिए खेती को आसान और ज्यादा असरदार बनाने की दिशा में एक नई पहल हुई है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने राज्य में अपनी नई रोटावेटर सीरीज पेश की है. कंपनी का कहना है कि यह नई रेंज खासतौर पर उन खेतों के लिए तैयार की गई है, जहां जमीन सख्त होती है, मिट्टी में ज्यादा नमी या कठोरता रहती है और जुताई का काम चुनौतीपूर्ण होता है. नई सीरीज को “महावेटर” और “महावेटर एचडी” नाम से बाजार में उतारा गया है.

बदलती खेती में मशीनों की अहमियत

आज की खेती पहले जैसी नहीं रही. मजदूरों की कमी, बढ़ती लागत और समय की जरूरत ने किसानों को मशीनों पर ज्यादा निर्भर बना दिया है. ऐसे में रोटावेटर एक अहम उपकरण बन चुका है. यह मशीन खेत की मिट्टी को बारीक और भुरभुरा बनाती है, जिससे बीज अच्छी तरह जमते हैं और फसल की बढ़वार बेहतर होती है.

वहीं तेलंगाना में कई इलाकों में जमीन कड़ी और असमान होती है. ऐसे खेती करना आसान नहीं होता, यहां खेतों में मजबूत और भरोसेमंद मशीन की जरूरत होती है. महिंद्रा ने अपनी नई रोटावेटर सीरीज इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की है.

किसानों की राय से तैयार हुई नई मशीन

कंपनी के मुताबिक, इस नई रेंज को तैयार करने से पहले किसानों से बातचीत की गई और उनके अनुभवों को समझा गया. कई किसानों ने बताया कि भारी जुताई के दौरान मशीनों में ज्यादा घिसाव होता है या लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर दिक्कत आती है. इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई रोटावेटर सीरीज में मजबूती और टिकाऊपन पर खास ध्यान दिया गया है.

इन नई रोटावेटर सीरीज मशीनों में बेहतर संतुलन और मजबूत ढांचा दिया गया है, ताकि ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से काम किया जा सके. इससे ट्रैक्टर पर भी कम दबाव पड़ता है और काम सुचारु रूप से चलता है.

भारी काम के लिए तैयार

“महावेटर” और “महावेटर एचडी” मॉडल को खास तौर पर भारी जुताई के लिए डिजाइन किया गया है. यह सख्त मिट्टी को तोड़ने, फसल के अवशेष मिलाने और खेत को बुवाई के लिए तैयार करने में मदद करता है. इसके मजबूत ब्लेड और गियर सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि लंबे समय तक काम करने पर भी ज्यादा टूट-फूट न हो.

किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता मशीन की मरम्मत और रखरखाव की लागत होती है. अगर मशीन बार-बार खराब हो, तो समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है. कंपनी का दावा है कि नई रोटावेटर सीरीज लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देगी, जिससे किसानों का खर्च कम होगा.

पुराने मॉडल भी रहेंगे उपलब्ध

महिंद्रा ने यह भी साफ किया है कि नई रेंज आने के बाद भी कंपनी अपने पुराने रोटावेटर मॉडल उपलब्ध रखेगी. इसका फायदा यह होगा कि किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे. हर किसान की जमीन और फसल अलग होती है, इसलिए अलग-अलग मॉडल का विकल्प मिलना उनके लिए फायदेमंद रहेगा.

उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कदम

महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस की ओर से कहा गया है कि खेती में मशीनों का सही इस्तेमाल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करता है. अच्छी तरह तैयार खेत में बीज अंकुरण बेहतर होता है और फसल की गुणवत्ता भी सुधरती है. नई रोटावेटर सीरीज का उद्देश्य केवल मशीन बेचना नहीं, बल्कि किसानों को बेहतर अनुभव देना है.

तेलंगाना जैसे राज्य में धान, कपास और मक्का की खेती बड़े पैमाने पर होती है. ऐसे में समय पर और सही तरीके से खेत की तैयारी बेहद जरूरी है. अगर मशीन मजबूत और टिकाऊ होगी, तो किसान कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Feb, 2026 | 07:40 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Gold Silver Rate Today April 15 Check City Wise Price In India Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhao

Gold Rate: गोल्ड का खेल पलटा! 1.80 लाख से 1.50 लाख रुपये तक गिरा दाम, क्या खरीदारी के लिए सही समय?

Promise To Hike Paddy And Sugarcane Prices And Farmers Loan Waived Off Political Parties Shower Favors Upon The Farmers Ahead Of Tamil Nadu Polls

धान-गन्ना का भाव बढ़ाने और किसानों की कर्जमाफी का वादा, वोटिंग से पहले राजनीतिक दल अन्नदाता पर मेहरबान!

Water Bottle Cap Color Meaning Blue Red Green White Black Water Types Explained Safe Drinking Water Guide

पानी खरीदते समय रखें ध्यान: ढक्कन का रंग बताता है कितना सुरक्षित है पानी… 99 फीसदी लोग नहीं जानते ये बात

Bihar Politics Samrat Choudhary Takes Oath As New Cm Of Bihar Nitish Kumar Era Ends

Bihar CM: बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम, सम्राट चौधरी बने नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ

Parwal Ki Kheti Ke Tips Pointed Gourd Cultivation Tips Spray Schedule To Increase Flowering

परवल में फूल तो बहुत, लेकिन फल नहीं? अपनाएं एक्सपर्ट का ये 30 दिन का स्प्रे शेड्यूल, फलों से लद जाएगा पौधा

Up Poultry Conclave 2026 Egg Production Target Farmer Income Growth Demand Supply Gap Uttar Pradesh

यूपी में ‘पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026’ से बढ़ेगी अंडा उत्पादन की रफ्तार, ग्रामीण रोजगार पर होगा सरकार का फोकस