किचन में इस तरह स्टोर करें प्याज, हफ्ते नहीं महीने भर रहेगा सुरक्षित.. नहीं सड़ेगा एक भी कंद

अगर प्याज अंकुरित होने लगे तो समझ जाइए कि वो खराब हो चुका है. एक्सपर्ट के अनुसार प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वहां की ठंडी और नम जगह प्याज के खराब होने का कारण बनती है.

Kisan India
नोएडा | Published: 14 Oct, 2025 | 06:16 PM

Onion Shelf Life: प्याज एक ऐसी फसल है, जिसके बगैर हम स्वादिष्ट सब्जी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. यही वजह है कि यह हर भारतीय के किचन में उपलब्ध होता है. ऐसे मार्केट से कई लोग खपत के हिसाब से हफ्ते भर के लिए प्याज खरीदते हैं, तो कई लोग ऐसे हैं जो महीने भर के इस्तेमाल के लिए प्याज एक साथ ही खरीद लेते हैं. ऐसे में किचन में पड़े-पड़े प्याज सड़ने भी लगता है. इससे लोगों को नुकसान उठना पड़ता है. लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम कुछ देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने पर पूरे एक महीने तक प्याज खराब नहीं होगा.

अक्सर लोग सोचते हैं कि प्याज को फ्रिज में रखने से ये ज्यादा दिनों तक ताजा रहेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल सही नहीं है. फ्रिज में प्याज रखने से वो जल्दी खराब हो जाते हैं. उनपर काले धब्बे पड़ने लगते हैं और कभी-कभी फफूंदी  भी लग जाती है. खराब प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद खराब करता है, बल्कि इसे खाने से पेट में जलन, सूजन और गैस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

यहां गलती से भी नहीं करें स्टोर

अगर प्याज अंकुरित होने लगे तो समझ जाइए कि वो खराब हो चुका है. एक्सपर्ट के अनुसार प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वहां की ठंडी और नम जगह प्याज के खराब होने का कारण बनती है. इसलिए प्याज को फ्रिज में स्टोर करने से बचें और उसे सही तरीके से रखें, ताकि वह ज्यादा दिनों तक ताजा रहे. दरअसल, रेफ्रिजरेटर में रसदार और पत्तेदार सब्जियों  के लिए ठंडा और नमी भरा माहौल बना रहता है, जो उनके लिए सही होता है. लेकिन प्याज की बनावट सूखी और कुरकुरी होती है, इसलिए यह अलग तरह की देखभाल मांगता है. ठंडी और नम जगह में प्याज का स्टार्च चीनी में बदल जाता है और वह ज्यादा नमी सोखने लगता है. इससे प्याज जल्दी गलने और खराब होने लगते हैं. इसलिए प्याज को फ्रिज में रखना सही नहीं होता.

सही तापमान बनाए रखना बहुत जरूरी

दरअसल, प्याज जड़ वाली सब्जी होती है और यह अंधेरे में ही उगती है. इसलिए प्याज को स्टोर  करने के लिए सबसे अच्छा तापमान 45 से 50 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 7 से 10 डिग्री सेल्सियस) के बीच होता है. प्याज को प्लास्टिक की थैली में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि उन्हें हवा की जरूरत होती है. साथ ही, प्याज को आलू से दूर रखना चाहिए, क्योंकि आलू से निकलने वाली नमी प्याज को जल्दी खराब कर सकती है. ऐसे एक्सपर्ट का कहना है कि प्याज को 40-50 डिग्री फारेनहाइट (4-10 डिग्री सेल्सियस) के बीच स्टोर करना सबसे सही होता है, ताकि इसके गुण बने रहें. अगर तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है, तो प्याज में अंकुरण (स्प्राउट) होने की संभावना बढ़ जाती है, जो खराब होने का संकेत है. इसलिए सही तापमान बनाए रखना बहुत जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Is Your Pet Shaking Its Head Repeatedly Magnesium Deficiency Can Cause Dangerous Illnesses Take Immediate Precautions

पशु बार-बार सिर झटक रहा है? मैग्निशियम की कमी से हो सकती है खतरनाक बीमारी, तुरंत करें ये बचाव

Goat Farming Feed 500 Grams Of Azolla Daily Milk Production Increase And Fodder Expenses Also Reduce

Goat Farming: बकरियों को रोज 500 ग्राम अजोला खिलाएं, दूध बढ़ेगा और चारे का खर्च भी होगा कम

Cm Nayab Singh Saini Will Promote Horticultural Crops In Haryana Clusters Will Be Developed 2

हरियाणा में बागवानी फसलों को बढ़ावा, बनाए जाएंगे क्लस्टर.. किसान करेंगे टिशू कल्चर आधारित खेती

Assam Election 2026 Shivraj Singh Chouhan Visits Tea Garden Workers Farmers Development Modi Government

चुनाव से पहले असम पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, चाय किसानों से मिलकर सुनाया विकास का संदेश!

Raisen Rashtriya Krashi Mela Farmers To Learn How To Turn Crop Residue Into Income Check All Three Days Programs And Schedule

‘पराली से पैसा’ बनाना सीखेंगे किसान, कृषि मेला में वैज्ञानिक बदलेंगे किसानों की राह, जानें 3 दिन में क्या-क्या होगा

Summer Cattle Care Tips Napier Jwar Lobia Maize Benefits For Dairy Animals

गर्मियों में मवेशियों को बीमारियों से बचाने का सुपर सीक्रेट! बस खिलाएं ये हरी घास, बंपर होगा दूध उत्पादन