मसूर बुवाई से पहले खेत में गोबर के साथ मिलाकर डाल दें ये चीज, नहीं होगा उकठा रोग.. बढ़ जाएगी उपज

मसूर की फसल को उकठा रोग से बचाने के लिए बीज को ठीक से उपचारित किए बिना बुवाई नहीं करनी चाहिए. बीज उपचार के लिए प्रति किलो बीज 3 ग्राम थीरम दवा का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही किसी कीटनाशक का भी उपयोग कर सकते हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 3 Oct, 2025 | 03:35 PM

Pulse Cultivation: 15 अक्टूबर के बाद से दलहन बुवाई का समय शुरू हो जाएगा. हालांकि, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में किसान अभी से ही दलहन की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए खेतों की साफ-सफाई की जा रही है. अगर किसान दलहन में मसूर की बुवाई करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ये खबर उनके लिए बहुत ही काम की है. क्योंकि आज हम मसूर बुवाई की उन्नत तकनीक के बारे में बात करेंगे, जिसे अपनाते ही पैदावार बढ़ जाएगी.

कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक, मसूर की सही समय पर बुवाई करने पर 130 से 140 दिनों में फसल तैयार हो जाती है और पैदावार 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक मिल सकती है. इसके साथ ही मसूर से 30 से 35 क्विंटल तक पशु चारा भी मिल जाएगा. अगर किसान चाहें, तो चारे से भी कमाई कर सकते हैं. लेकिन इस फसल को उकठा रोग  से नुकसान का खतरा हमेशा बना रहता है.

फसल के लिए उकठा रोग है बहुत खतरनाक

दरअसल, उकठा रोग एक फंगस के कारण होता है. यह फंगस मिट्टी में पाया जाता है और पौधे की जड़ों को संक्रमित  कर देता है. इससे पौधे पानी और पोषक तत्व नहीं ले पाते और धीरे-धीरे मुरझाकर सूख जाते हैं. शुरुआत में निचली पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और जड़ या तना काटने पर अंदर से भूरा रंग दिखता है. इसलिए जरूरी है कि किसान मसूर की बुवाई के समय ही उकठा रोग का प्रबंधन करें, ताकि फसल स्वस्थ रहे और उत्पादन में कोई गिरावट न आए.

बुवाई से पहले बीज का कैसे करें शोधन

मसूर की फसल को उकठा रोग से बचाने के लिए बीज को ठीक से उपचारित किए बिना बुवाई नहीं करनी चाहिए. बीज उपचार के लिए प्रति किलो बीज 3 ग्राम थीरम दवा का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही किसी सिस्टमैटिक कीटनाशक  का भी उपयोग करना चाहिए, ताकि बीज में मौजूद कीट और रोगजनकों से फसल को बचाया जा सके. इससे फसल स्वस्थ रहेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा.

मसूर किसान इस तरह करें मिट्टी का उपचार

मसूर की फसल को स्वस्थ रखने के लिए मिट्टी का उपचार भी बहुत जरूरी है, क्योंकि उकठा रोग फंगस के कारण होता है. खेत की गहरी जुताई के बाद और अंतिम जुताई से पहले ट्राइकोडर्मा को गोबर की सड़ी खाद  में मिलाकर खेत में फैलाएं. फिर खेत को पाटा लगाकर समतल करें और मसूर की बुवाई करें. अगर बुवाई के बाद फसल में उकठा रोग के लक्षण दिखें, तो संक्रमित पौधों को उखाड़कर खेत से बाहर निकाल कर नष्ट कर देना चाहिए, ताकि रोग फैलने से रोका जा सके और बाकी फसल सुरक्षित रहे.

राइजोबियम बैक्टीरिया के ये हैं फायदे

अच्छा उत्पादन पाने के लिए किसान राइजोबियम बैक्टीरिया  का भी इस्तेमाल करें. यह बैक्टीरिया दलहनी फसलों की जड़ों में गांठें बनाता है, जो हवा से नाइट्रोजन लेकर पौधों को प्रदान करता है. इससे पौधों को नाइट्रोजन की अलग से जरूरत नहीं होती और उनकी बढ़वार अच्छी होती है. इसके अलावा, फसल को रोगमुक्त रखने और बेहतर उत्पादन के लिए प्रणालीगत कीटनाशकों का भी उपयोग करें. इससे फसल में बीमारियों का खतरा कम होता है और अगर बीमारी हो भी जाए तो नुकसान कम होता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Oct, 2025 | 03:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट